सांकरा : मेडिकल संचालक से 2 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी, केस द... - CG Sandesh

सांकरा : मेडिकल संचालक से 2 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी, केस दर्ज

सांकरा के मेडिकल संचालक से 2 लाख से अधिक की ठगी की खबर सामने आई है. सांकरा निवासी कमल अग्रवाल पिता नरेन्द्र अग्रवाल उम्र 28 साल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की वह शंकर भवानी मेडिकल का संचालक है. 26 दिसम्बर को लगभग 02:10 बजे मोबाईल नंबर 70866xxxxxx से कमल के मोबाईल नंबर में कॉल आया था. कॉलर ने हमें दवाई की जरुरत बोलकर दवाई की लिस्ट व्हाट्सएप्प की. कमल ने बिल बनाकर उनके नंबर पर बिल को व्हाट्सएप्प किया. बिल की कीमत 3288 रुपये थी. तब मोबाईल धारक द्वारा कमल के फोन-पे नंबर 32088 रुपये का खाली मैसेज भेजा गया. पैसा नहीं आया था और कहां गया कि गलती से 3288 रुपये की जगह में 32088 रुपये चला गया है, तो इस पैसा को आप वापस करिए.

तब कमल के द्वारा फोन पे के माध्यम से 2000, 2000,1000,10000,10000,7088 रुपये मोबाईल नंबर 85349xxxxx पर भेजा गया. उसके बाद किसी दुसरे व्यक्ति द्वारा उसी मोबाईल नंबर से कॉल किया गया और पैसा दुबारा गलत भेज दिये हैं बोलने पर 1500,10000,32088,32088,32088 कुल 107764 रुपये मोबाईल नंबर 91446xxxxx में भेजा गया इसके बाद कमल द्वारा अपने भाई अनुराग अग्रवाल के अकाउंट नंबर 77088764600 से 60000,32088 रुपये जियो पेमेंट बैंक के अकाउंट नंबर पर भेजा गया. इस तरह कुल 231940 रुपये की ठगी कमल से की गई है. कुछ समय बाद 1500,10000 रुपये अनुराग अग्रवाल के अकाउंट में पैसा वापस आ गया और 10,000 रुपये कमल के अकाउंट में वापस आ गया.

उक्त घटना की सूचना कमल ने तुरंत सायबर सेल को दी, जिस पर 62726 रुपये सायबर पोर्टल के माध्यम से होल्ड हुआ है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाईल नंबर 7086601274 के धारक के खिलाफ 34-IPC, 420-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें