सांकरा : मोटर पम्प चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार - CG Sandesh

सांकरा : मोटर पम्प चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

सुकदेव वैष्णव I सांकरा क्षेत्र मे मोटर पम्प चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लोहराकोट निवासी परसराम रात्रे पिता ईहारी रात्रे उम्र 52 वर्ष ने 18 फरवरी को चोरी की शिकायत दर्ज करायी थी.

परसराम रात्रे के कृषि भूमि में लगे मोटर पम्प एवम केबल को काटकर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था. मामले की रिपोर्ट के बाद थाना स्टाफ द्वारा लगातार अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया गया.

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति के घटना की रात्रि आसपास के क्षेत्र में घूमते दिखे थे. पुलिस ने उन्हें पूछताछ हेतु थाना लाया. पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना की रात्रि चोरी करना कबूल किया. उनके कब्जे से चोरी की गई संपत्ति 1 HP मोटर पम्प मय केबल वायर सहित जुमला कीमती करीबन 10,000 को बरामद कर जप्त किया गया.

प्रकरण में भादवि की धारा 379, 34 के तहत आरोपी परमानंद पटेल पिता सुलोचन पटेल उम्र 24 साल निवासी बल्दीडीह तथा कीर्तिराम भोई पिता जलसाय भोई उम्र 24 साल निवासी बल्दीडीह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लिया गया है. उपरोक्त कार्यवाही सांकरा पुलिस द्वारा किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें