महासमुन्द : अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में 2 के खिलाफ... - CG Sandesh

महासमुन्द : अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में 2 के खिलाफ केस दर्ज

महासमुन्द जिले के दो अलग-अलग थाने में अश्लील विडियो अपलोड करने के मामले में शिकायत दर्ज करायी गयी है.

महासमुंद थाने में केशव साहू पिता नरसिंग साहू निवासी कुम्हारी रायपुर के खिलाफ आईटी एक्ट 67, 67 बी सुचना पौधोगिकी अधि. 2000 के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोप है की आरोपी ने सोशल मिडिया इंस्टाग्राम पर बच्चे से संबंधित अश्लील हरकत वाला विडियो अपलोड कर वायरल की थी.

इसी तरह खल्लारी थाने में विरेन्द्र कुमार ध्रुव पिता गणेशराम ध्रुव उम्र 34 साल निवासी कोना के खिलाफ आईटी एक्ट 67 बी सुचना पौधोगिकी अधि. 2000 के तहत NCRB नई दिल्ली से प्राप्त सायबर टीप लाईन रिपोर्ट में आरोपी द्वारा अश्लील विडियो प्रसारित करने के जांच पर से अपराध कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें