पिथौरा : घर घुसकर मारपीट, दो महिला सहित 5 के खिलाफ केस दर्ज - CG Sandesh

पिथौरा : घर घुसकर मारपीट, दो महिला सहित 5 के खिलाफ केस दर्ज

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम अट्ठारहगुडी सराईटार में घर घुसकर मारपीट करने के मामले में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम अट्ठारहगुडी सराईटार निवासी भगवानदास पटेल पिता जागेश्वर पटेल उम्र 26 वर्ष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 20 फरवरी को रात करीब 11 बजे घर में रखे मोटर सायकल को राजा भट्ठ पिता आनंद भट्ठ घर से लेकर जा रहा था. तब भगवानदास अपने भाई धनेश कुमार पटेल को चिल्लाया और उसे पकड लिया. चिल्लाने की आवाज सुनकर अजय भट्ठ, आशीष भट्ठ, रानी भट्ठ एवं हेमलता भट्ठ भी अपने हाथ में लाठी डंडा लेकर आये और भगवानदास को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये लाठी डंडा से मारपीट करने लगे.

इतने में भगवानदास के भाई धनेश कुमार पटेल, पिता जागेश्वर पटेल एवं मां जानकी बाई भी आ गई और झगडा मारपीट को छुडाने लगे. इतने में सभी लोगघर के अंदर घुसकर जानकी बाई, धनेश्वर पटेल एवं धनेश कुमार को भी मारपीट कर चोट पहुंचाए.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी राजाभट्ठ, अजय भट्ठ, आशीष भट्ठ, रानी भट्ठ, हेमलता भट्ठ के खिलाफ 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 452-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें