चाय में नशे की दवा मिलाकर कार की लूट - CG Sandesh

चाय में नशे की दवा मिलाकर कार की लूट

जशपुर: जिले में तीन अंतर्राज्यीय लुटेरों ने बगीचा स्थित पर्यटन स्थल राजपुरी जलप्रपात में अर्टिगा कार की लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। बगीचा पुलिस ने सूरजपुर पुलिस की मदद से तीन आरोपियों में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं।

दरअसल, करबला निवासी फिरोज खान ने शिकायत दर्ज कराई। उसने अर्टिगा वाहन क्रमांक JH01FE8361 को बुकिंग के लिए जशपुर के कांग्रेस भवन के पास खड़ी किया था। तीन व्यक्ति उसके पास आए और 4500 रुपए में बुकिंग कन्फर्म किया।



चाय में नशीली दवा मिलाकर पिलाई

प्रार्थी अपने वाहन के साथ आरोपियों को अपनी कार पर बैठाकर अंबिकापुर की ओर निकल गया। चरईडाड के रास्ते रमसमा लेकर गए, जहां आरोपियों ने ढाबे में चाय पीने की बात कहते हुए गाड़ी रुकवाई। इस दौरान आरोपियों ने चाय में नशीली दवा मिलाकर पिला दी।

कार की चाबी लेकर फ़रार हो गए बदमाश

फिरोज खान ने बताया कि चाय पीने के बाद सर में दर्द हुआ और लुटेरों ने उसी दौरान बगीचा राजपुरी वाटरफॉल घूमने की बात कहकर मुझे जबरन बगीचा स्थित राजपुरी जलप्रपात ले गए, जब मैं हाथ पैर धो रहा था, तब बदमाश कार की चाबी लेकर फ़रार हो गए।

कोतमा और इलाहाबाद के आरोपियों ने की लूट

बगीचा थाना प्रभारी सतीश सोनवानी ने बताया कि लूट के मामले में विवेचना की जा रही है। सूरजपुर और जशपुर पुलिस की मदद से मध्यप्रदेश के अनूपपुर के कोतमी निवासी आरोपी मोहम्मद अकरम को गिरफ्तार किया गया है। अन्य दो आरोपी फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है। फरार आरोपी कोतमा और इलाहाबाद के बताए जा रहे हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें