पिथौरा : रेंजर व वनपाल के बीच विवाद, मामला पहुंचा थाने - CG Sandesh

पिथौरा : रेंजर व वनपाल के बीच विवाद, मामला पहुंचा थाने

दोनो पक्षों ने की एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत

पुलिस ने दोनों पक्षों से आवेदन लेकर जांच शुरू की

पिथौरा :  विभागीय जानकारी देने की बात पर रेंजर व वनपाल के बीच विवाद हो गया. दोनों ने एक दुसरे के खिलाफ थाने में शिकायत की है. पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन की जांच में जुट गई है.

मामले की जानकारी कुछ इस प्रकार है कि शुक्रवार सुबह वन काष्ठागार में डिवीजन कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का कार्यक्रम था जिस के रेंजर अमरदीप साहू ने अपने वनपाल मेहतर सिंग जगत से बांस बल्ली समेत विभागीय जानकारी मांगी, निर्देश के परिपालन नही करने पर रेंजर ने फटकार लगाई जिस पर वनपाल मेहतर सिंह ध्रुव बौखला गया और जानकारी देने से आना का नहीं करते हुए वाद विवाद करने लगा, गाली गलौज पर उतर आया वाद विवाद बढ़ता देख काष्ठागार रेंजर अमरदीप साहू डिप्टी रेंजर के विरुद्ध शिकायत करने थाने पहुंचा एवं पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देकर अपना आवेदन सौप इसी दौरान ही डिप्टी रेंजर भी अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर रेंजर अमरदीप साहू पर मारपीट जाति सूचक गाली गलौज के संगीन आरोप लगाते हुए आवेदन सौपा बहरहाल पुलिस ने दोनों ही पक्षों का आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेंजर अमरदीप साहू ने बताया कि कार्यालय में अन्य कर्मी भी थे किसी के साथ मारपीट नहीं की गई। वनपाल मेहतर सिंह ध्रुव आदतन शराबी है रोजाना शराब पीकर आता है, नशे में धुत्त आयदिन वाद विवाद करता रहता है आज जब वन मंडल कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए आवश्यक बांस की जानकारी देने के लिए आठ के प्रभारी वनपाल मेहता सिंह ध्रुव को जानकारी देने को कहा जानकारी नहीं देने पर उसे फटकार लगाई इसके बाद वह आपा खो गया, विवाद कर फर्जी शिकायत लेकर थाने पहुंचा है।

वही वनपाल मेहतर सिंह ध्रुव ने बताया कि रेंजर उनसे आए दिन जानकारी मांगते थे, आज भी परेशान करने जानकारी मांगी और जाति सूचक गाली गलौज करते मुझसे मारपीट की है जिसके बाद मामले की शिकायत थाने में की है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें