सांकरा पुलिस ने की अवैध शराब पर कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

सांकरा पुलिस ने की अवैध शराब पर कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से कुल 17 लीटर महुआ शराब जप्त

सांकरा पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 17 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है.

23 फरवरी को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम परसवानी में एक व्यक्ति अवैध शराब अपने घर के सामने रखकर बेचने वास्ते ग्राहक का इंतजार कर रहा है. सूचना पर रेड कार्यवाही कर पुलिस ने आरोपी पिगल चौहान पिता मायाधर चौहान उम्र 65 वर्ष निवासी परसवानी के कब्जे से 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरा 07 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती ₹1400 बरामद किया.

दुसरे मामले में ग्राम सांकरा में जाकिर खान पिता रशिद खान उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं 17 सांकरा में अपने घर के बाहर बने बाथरूम में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने की नियत से रखा था. उसके कब्जे से 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरी 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जिसकी कीमती 2000 जप्त किया गया. दोनों ही मामलों में आरोपीयों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें