पिथौरा : 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

पिथौरा : 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों तथा अवैध शराब रखने/बिक्री करने/परिवहन करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने की मुहिम में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है,

उक्त निर्देशो का पालन करते हुए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धर पकड़ अभियान में 26 फरवरी को थाना पिथौरा क्षेत्रान्तर्गत घटनास्थल ग्राम किसनपुर आरोपी के घर आंगन में आरोपी जगदीश सिन्हा पिता मोहित सिन्हा उम्र 23वर्ष निवासी किसनपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद (छ.ग.) द्वारा अवैध रूप से बिक्री हेतु देशी महुआ शराब बिक्री हेतु रखे पाये जाने से आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में करीबन 20लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती करीबन 4000 रूपये को जप्त कर आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 49/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें