महासमुंद : युवक के साथ मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद : युवक के साथ मारपीट, मामला दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारडीह में युवक के साथ मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. ग्राम लोहारडीह निवासी बबलू साहू ने पुलिस को बताया की वह 25 फरवरी को रात्रि करीब 8 बजे अपने दोस्त हेमन्त साहू, यशवंत निषाद, गोपी डहरिया एवं दुर्गेश यादव के साथ तालाब तरफ घुमने गया था. तालाब के पास पचरी में पहुंचने के पहले देखा की मोहल्ले के पोखन निषाद अपने साथियों के साथ बैठा था. जो बबलू लोगों को देख कर इधर पचरी में आओ कहा. बबलू ने बहुत दूर पडेगा तुम लोग इधर आओ कहा तो गाली गुफ्तार करने लगा, जिसे मना किया तो पोखन निषाद पास में आकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर पचरी पर गिरा दिया, जिससे उसे चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी पोखन निषाद के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें