शादी समारोह में शामिल होने गए व्यवसायी के घर 10 लाख की हुई च... - CG Sandesh

शादी समारोह में शामिल होने गए व्यवसायी के घर 10 लाख की हुई चोरी

गरियाबंद: गरियाबंद जिले के देवभोग में 9 लाख तक़रीबन 65 हज़ार की चोरी का मामला समाने आया है।मिली जानकारी के अनुसाए देवभोग के प्रसन्न तायल कपड़ा व्यवसायी के घर हुई चोरी घर और दुकान दोनों एक साथ है 5 लाख.50 हजार की नगदी एवं 4 लाख 15 हजार के सोना चांदी के जेवर की हुई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।



मिली जानकारी के अनुसार कपड़े का व्यापारी और उनके दो लकड़े बड़ा दिनांक 24 फरवरी को सुबह करीब 10:30 बजे मेरे छोटे बेटा वहु अपने ससुराल रायपुर गये तथा दोपहर करीबन 15:00 बजे मै अपने पत्नि, बड़ा बेटा, बड़ी बहू व नाती के साथ बड़े वेटे के ससुराल शादी कार्यक्रम मे ग्राम काटावाजी उड़िसा चले गये घर मे कोई नही थे घर के मेनगेट का चावी मेरा नौकर बसंत नागेश को किरायेदार लोगो के लिये बोर चालू बंद करने दिया था। वहीं 26 फरवरी को ग्राम काटाबाजी उड़िसा से शादी कार्यक्रम के बाद करीबन 12:30 बजे देवभोग पहुंचे। उन्होंने नौकर बसंत नागेश को फोन किया तो घर का चावी लेकर आया ताला खोलकर अन्दर गया तो देखा मेरे रूम व मेरे बड़े लकड़े के रूम का ताला टुटा हुआ था पीछे के दरवाजा का पटनी टुटा हुआ था दरवाजा बंद था सिटकिनी नही लगा था तब अपने दोनो वेटो को घटना के बारे मे बताया तो वे दोनो शाम तक घर पहुंचे है। रूम अन्दर जाकर अपने गोदरेज अलमारी को चेक किया तो मेरे गोदरेज अलमारी मे रखे 12 नग सोने का अंगुठी कुल वजन 26 ग्राम, एक सोने का चैन वजन 08 ग्राम व नगदी 100,000 रूपये तथा मेरे बड़े बेटे मनीष तायल के गोदरेज अलमारी मे रखे एक सोने का हार वजन 60 ग्राम, सोने का चुड़ी 02 नग वजन 24 ग्राम, सोने का छुमका 02 नग वजन 08 ग्राम व नगदी रकम 450,000 रूपये सोने काकुल वजन 126 ग्राम किमती करीबन 415,000 रूपये व नगदी रकम 550,000 रूपये कुल 965,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।वही घटना की जानकारी मिलते ही देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बतलाया वारदात 24 या 25 फ़रवरी रात की है वही उनकी टीम मौके पर पहुँच जाँच में जुटी हुई है




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें