महासमुंद : विकसित भारत संकल्प यात्रा का तृतीय चरण का आयोजन 28 को
महासमुंद के वार्ड नम्बर 20 और वार्ड नम्बर 06 के सामुदायिक भवन में आयोजित
महासमुंद : भारत सरकार की संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने, योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने तथा योजनाओं से संबंधित जागरूकता एवं निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा राज्य सहित जिले में तृतीय चरण प्रारंभ हो चुका हैं।
नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का तृतीय चरण का आयोजन 28 फरवरी 2024 को सुबह 10 बजे वार्ड नं. 20 लोहिया चौक महासमुंद एवं दोपहर 02ः30 बजे वार्ड नं. 06 कुंवर दिलीप सिंह जुदेव सामुदायिक भवन महासमुंद में आयोजित हैं। उक्त शिविर में शासकीय विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगाकर जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।
अन्य सम्बंधित खबरें