महासमुंद : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तृतीय चरण के तहत दो स्थानों पर शिविर आयोजित
मोदी की गारंटी से वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा कि महासमुंद में मेडिकल कॉलेज खुलने से गरीबों का मुफ्त इलाज सुनिश्चित होगा। अब आयुष्मान कार्ड से 10 लाख रुपए तक इलाज की भी तैयारी चल रही है। आज हर घर में शौचालय, गैस और आवास की सुविधा दी गई है। रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प होगा। द्वितीय शिविर वार्ड क्रमांक 06 कुंवर दिलीप सिंह जुदेव सामुदायिक भवन महासमुंद में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास के स्टॉल में बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया एवं सुपोषण टोकरी देकर महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम सम्पन्न कराया। शिविर में सासंद प्रतिनिधि संदीप दीवान, पार्षद मीना साहू, कौशिल्या बंसल, सुधा साहू, सुरेखा कंवर, प्रीति सोनी, श्रीमती सुनीता देवांगन, पवन साहू, सतपाल सिंह पाली, मुख्य नगरपालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे, नगर पालिका के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं हितग्राही मौजूद थे।
शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई। शिविरों में प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।