हुल्लड़ मचाने से मना करने पर झोपड़ी में लगाई आग, 2 लोगों की ... - CG Sandesh

हुल्लड़ मचाने से मना करने पर झोपड़ी में लगाई आग, 2 लोगों की मौत, आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

बलौदाबाजार। भैंसापसरा अग्निकांड का पर्दाफाश करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने झोपड़ी में लगे कपड़े को फाड़ने, वहां बैठने और हुल्लड़ करने से मना करने पर वारदात को अंजाम दिया था।

 


घटना 24-25 फरवरी की दरम्यानी रात का है। आरोपियों ने घर में आग लगाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था। जिससे दो लोगों सोनू साहू पिता संतोष साहू उम्र 28 वर्ष और कमला साहू पति संतोष साहू उम्र 60 वर्ष निवासी वृद्धा आश्रम के पास भैंसापसरा बलौदाबाजार की मौत की मौत हुई थी। वहीं 2 लोग जलने से गंभीर रूप से घायल हुए थे।

गंभीर रूप से झुलसी महिला का रायपुर में पुलिस ने बयान लिया गया। महिला के बयान के बाद पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुल्म कबुल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों करन बघेल उर्फ भूखऊ पिता उमेंदी बघेल उम्र 23 वर्ष और दौलत सोनवानी पिता आनंद सोनवानी उम्र 26 वर्ष निवासी बलौदाबाजार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें