महासमुंद : दीवाल से कूदकर सोने-चांदी, मोबाइल और पैसों की चोर... - CG Sandesh

महासमुंद : दीवाल से कूदकर सोने-चांदी, मोबाइल और पैसों की चोरी

ईमलीभाठा महासमुंद से दीवाल से कूदकर घर से सोने चांदी के सामान, मोबाइल और नगद चोरी होने की खबर सामने आई है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

वार्ड नं. 10 पुराना वृन्दावन स्कूल के पीछे ईमलीभाठा महासमुंद निवासी दुर्गेश बंसोड़ ने पुलिस को बताया की वह मूर्ति का बिजनेस करता है. 23 फरवरी को सुबह करीब 04:30 बजे दुर्गेश का बेटा निलेश के आंख में टॉर्च का प्रकाश आने से वह उठ गया और चिल्लाया तो दुर्गेश तथा उसकी पत्नी उठ गये और उस आदमी को पकड़ने का प्रयास किये और चोर-चोर चिल्लाये तो वह गेट के उस पार कुदा, बाहर उसका साथी था, दोनो भाग गये. कुछ दूर तक पीछा करने पर भी वह पकड़ में नही आया. 

दुर्गेश ने अपने घर को देखा तो घर का तीनों आलमारी खुला हुआ था. आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था. कपड़े एवं कागजात बिखरे पड़े थे. आलमारी को चेक किये तो आलमारी में रखे 01 नग सोने की नथ, 02 जोड़ी पुराना सोने का टाप्स, 02 नग चांदी की अंगुठी रत्न लगा हुआ, 04 नग चांदी के सिक्के कुल कीमती(सोने चांदी के सामान) करीबन 40000 रूपये, पुरानी इस्तेमाली 01 नग मोबाईल फोन Oppo A53 कीमती करीबन 13000 रूपये एवं नगदी रकम 18300 रूपये, जुमला कीमती 71300 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर का दिवाल कूदकर चोरी कर ले गया है.

चोर-चोर चिल्लाने पर दुर्गेश के पड़ोसी शिवाजी राव ने एक व्यक्ति को मेरे घर का गेट को कुदते एवं उसके साथी (जो बाहर था) सहित दो व्यक्ति को भागते हुए देखा है. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 380-IPC, 457-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें