तेंदूकोना: मजदूरी का पैसा मांगने पर मजदूर के साथ मारपीट - CG Sandesh

तेंदूकोना: मजदूरी का पैसा मांगने पर मजदूर के साथ मारपीट

तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम सेवाती में मजदूरी का पैसा मांगने पर मजदूर के साथ मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

ग्राम सेवाती निवासी शोभाराम बंजारे ने पुलिस को बताया की वह रोजी मजदूरी का काम करता है. 3 दिन पूर्व वह बरगढ (उडिसा) अपने साथियों के साथ काम करने गया था. हिराराम एवं भेखराम उनका मुखिया बनकर गये थे. 26 फरवरी को शोभाराम लोग अपने गांव वापस आ गये. 27 फरवरी को वह भेखराम गायकवाड के यहां मजदूरी का पैसा मांगने गया.

भेखराम गायकवाड शोभाराम के गांव के कुंगु के घर के पास मिला. तब शोभाराम अपने मजदूरी का पैसा मांगा तो भेखराम काहे का पैसा दूंगा कहकर आम जगह पर अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट कर जमीन में पटक दिया. जिससे उसे चोट लगी है.

पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी भेखराम गायकवाड के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें