news-details

दैनिक राशिफल : शनिवार, 02 मार्च 2024, जानिए क्या कहते हैं पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति


🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓
🌻शनिवार, ०२ मार्च २०२४🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:५३
सूर्यास्त: 🌅 ०६:२५
चन्द्रोदय: 🌝 २४:३३
चन्द्रास्त: 🌜१०:०८
अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: 🌳 वसंत
शक सम्वत: 👉 १९४५ (शोभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८० (पिंगल)
मास 👉 फाल्गुन
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 षष्ठी (०७:५३ से सप्तमी)
नक्षत्र 👉 विशाखा (१४:४२ से अनुराधा)
योग 👉 व्याघात (१८:०७ से हर्षण)
प्रथम करण 👉 वणिज (०७:५३ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि (२०:२४ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कुम्भ
चंद्र   🌟 वृश्चिक (०८:१७ से)
मंगल 🌟 मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र 🌟 मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 कुम्भ (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
राहु 🌟 मीन
केतु 🌟 कन्या
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०६ से १२:५२
अमृत काल 👉 २८:५९ से ३०:४०
त्रिपुष्कर योग 👉 ०७:५३ से १४:४२
रवियोग 👉 ०६:४२ से १४:४२
विजय मुहूर्त 👉 १४:२५ से १५:११
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:१४ से १८:३९
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:१७ से १९:३१
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०४ से २४:५३
राहुकाल 👉 ०९:३५ से ११:०२
राहुवास 👉 पूर्व
यमगण्ड 👉 १३:५६ से १५:२३
होमाहुति 👉 गुरु
दिशाशूल 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 आकाश
भद्रावास 👉 पाताल (०७:५३ से ०८:१७, स्वर्ग - ०८:१७ से २०:२४ तक)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम (उत्तर ०८:१७ से)
शिववास 👉 भोजन में (०७:५३ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - काल     २ - शुभ
३ - रोग       ४ - उद्वेग
५ - चर       ६ - लाभ
७ - अमृत   ८ - काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - लाभ     २ - उद्वेग
३ - शुभ       ४ - अमृत
५ - चर       ६ - रोग
७ - काल     ८ - लाभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
विवाह मुहूर्त कन्या- धनु लग्न (रात्रि ०८:२५ से अतंरात्रि ०३:२४) तक, गृहप्रवेश मुहूर्त प्रातः ०८:१८ से ०९:४५ तक आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १४:४२ तक जन्मे शिशुओ का नाम विशाखा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ते, तो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम अनुराधा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (ना, नि, नू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
कुम्भ - २९:५३ से ०७:१९
मीन - ०७:१९ से ०८:४२
मेष - ०८:४२ से १०:१६
वृषभ - १०:१६ से १२:११
मिथुन - १२:११ से १४:२६
कर्क - १४:२६ से १६:४७
सिंह - १६:४७ से १९:०६
कन्या - १९:०६ से २१:२४
तुला - २१:२४ से २३:४५
वृश्चिक - २३:४५ से २६:०४
धनु - २६:०४ से २८:०८
मकर - २८:०८ से २९:४९
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक - ०६:४२ से ०७:१९
अग्नि पञ्चक - ०७:१९ से ०७:५३
शुभ मुहूर्त - ०७:५३ से ०८:४२
मृत्यु पञ्चक - ०८:४२ से १०:१६
अग्नि पञ्चक - १०:१६ से १२:११
शुभ मुहूर्त - १२:११ से १४:२६
रज पञ्चक - १४:२६ से १४:४२
शुभ मुहूर्त - १४:४२ से १६:४७
चोर पञ्चक - १६:४७ से १९:०६
शुभ मुहूर्त - १९:०६ से २१:२४
रोग पञ्चक - २१:२४ से २३:४५
शुभ मुहूर्त - २३:४५ से २६:०४
मृत्यु पञ्चक - २६:०४ से २८:०८
अग्नि पञ्चक - २८:०८ से २९:४९
शुभ मुहूर्त - २९:४९ से ३०:४०
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से उतार चढ़ाव वाला रहेगा। दिन के आरंभ से ही सुस्ती बनी रहेगी जिस कारण कार्य क्षेत्र पर भी विलम्ब होगा। आज अधिकांश लाभ के सौदे लापरवाही या आलस्य के कारण हाथ के आगे से निकलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी निरंतर गिरावट आएगी इसके साथ ही आकस्मिक खर्च बढ़ने से ज्यादा परेशानी होगी फिर भी यथा संभव किसी से उधार ना लें अन्यथा चुकाना भारी पड़ेगा। धन को लेकर किसी से उलझना ठीक नही डूबने की आशंका है। परिवार के सदस्यों की अनदेखी करने से माहौल अशांत हो सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप लोगो के विरोध एवं प्रतिस्पर्धा के बाद भी लाभ पाने में सफल रहेंगे लेकिन आज आपका स्वभाव अंदर से कुछ बाहर से कुछ रहेगा फिर भी आपकी लोगो से काम निकालने की कला आज अवश्य काम आएगी। मीठे व्यवहार से किसी से भी आसानी से स्वार्थ सिद्ध कर सकेंगे नौकरी पेशा जातक भी अधिकारियों से थोड़ी खुशामद के बाद कार्य निकाल लेंगे। मध्यान के समय को छोड़ आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार आएगा। परिवार में भी आज आपका मन लगा रहेगा स्त्री-सन्तानो की इच्छा पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगे। बुजुर्गो से लाभ होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी दिन के आरंभ में मन मे आध्यात्मिक भाव रहेगा भजन पूजन में समय देंगे। इसके बाद घरेलू कार्यो के साथ ही व्यावसायिक कार्यो की भी समीक्षा करेंगे। परिजनों के साथ महत्त्वपूर्ण विषयो पर बात होगी। कार्य व्यवसाय से भी आज बेहतर परिणाम मिलेंगे लेकिन भागीदारी के कार्यो में झंझट बढ़ने के कारण भागीदारों से मतभेद गंभीर हो सकते है। आय आज मध्यान तक स्थिर रहेगी इसके बाद अचानक कही से धन लाभ होगा। संध्या का अधिकांश समय आनंद मनोरंजन में बिताएंगे घर मे सुख सुविधा पर खर्च होगा। महिलाये आज कामना सिद्धि कर लें बाद में मुश्किल होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में किसी से मामूली बात पर झगड़ा हो सकता है फिर भी स्थिति ज्यादा गंभीर नही होगी। कार्य क्षेत्र पर आज मजबूरी में किसी विरोधी की सहायता लेनी पड़ेगी इसकी ग्लानि मन मे रहेगी। आज जोड़ तोड़ करके ही आर्थिक लाभ पाया जा सकता है अगर अपनी जिद पर अड़े रहे तो सामान्य लाभ से भी वंचित रह जाएंगे। नौकरी पेशा जातक मनमानी रवैये के कारण अपमानित हो सकते है अथवा किसी से बहस होने की संभावना है। दाम्पत्य में आज मौन धारण करने पर ही शांति मिलेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन भी आपको कार्य व्यवसाय से संबंधित एवं घरेलू समस्याएं लगी रहेंगी। व्यवसाय में मेहनत करने के बाद भी अल्प लाभ होगा आज व्यवहार में कटुता रहने से स्नेहीजन से दूरी बढ़ने के साथ ही आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य के खाते में जा सकता है आर्थिक कमी के चलते कुछ आवश्यक कार्य अधूरे रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर सहायता मिलना मुश्किल रहेगा। परिवार में महिलाओं के हाथ भी कुछ नुकसान हो सकता है। आज आपकी भावनाओं को समझने वाला कोई नही मिलेगा। दिनचर्या को सामने बनाए रखने के लिए स्वयं में परिवर्तन लाएं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभ वाला रहेगा इसके अतिरिक्त व्यवसाय में वृद्धि होने के योग है नए कार्य का आरंभ भी आज करना शुभ रहेगा। आज आपकी वैचारिक क्षमता में वृद्धि होने से लोगो के सामने खुल कर अपना पक्ष रखने में आसानी रहेगी लेकिन आवश्यकता से ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है इसका भी ध्यान रखना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय से थोड़ी मेहनत के बाद आवश्यकता से अधिक लाभ अर्जित कर लेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक क्षेत्र की यात्रा हो सकती है। घर मे छूटपुट बातो को छोड़ शांति रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपको सुख-संतोष की अनुभूति कराएगा। दिनचार्य आज व्यवस्थित नही रहेगी फिर भी दैनिक एवं सरकारी कार्यो को छोड़ शेष सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। व्यवसाय में परिश्रम एवं व्यस्तता का फल धन लाभ बनकर मिलेगा। मध्यान तक व्यवसाय मंदा रहेगा लेकिन इसके बाद आकस्मिक उछाल आने से आर्थिक लाभ होगा। पुरानी उधारी भी आज मिलने की संभावना है। सार्वजनिक क्षेत्र पर लोगो का सहयोग एवं धार्मिक कार्यो में दान पुण्य करने का अवसर मीलेगा। रात्रि के समय सुखद समाचार मन हर्षित करेंगे। महिलाये आज पारिवारिक कलह से बचने में मदद करेंगी। कारण भी महिला ही हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज मन इच्छित कार्य होने से दिन भर उत्साहित रहेंगे कार्यो के प्रति गंभीरता कम रहेगी फिर भी आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक ही रहेगा। मध्यान तक आवश्यक कार्यो को भी बेमन से करेंगे कार्यो को करते हुए भी दिमाग कही और ही भटकेगा जिससे कोई भी कार्य सफाई से नही होगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर नए लाभ के अनुबंध मिलते मिलते ताकि कमी से अधर में लटक सकते है। संध्या का समय यात्रा पर्यटन मौज मस्ती में बिताना पसंद करेंगे। व्यर्थ के खर्च भी आज अधिक ही होंगे। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके प्रतिकूल ही रहेगा। मनोकामना पूरी ना होने अथवा लोगो का व्यवहार आपके अनुकूल ना रहने पर क्रोध आएगा। घर बाहर दोनो जगह अपने अथवा किसी अन्य के गलत आचरण के कारण कष्ट भोगेंगे। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से परेशान रहेंगे। व्यवसायी लोग भी आज किसी अन्य की गलती का फल स्वयं भुगतेंगे कार्य क्षेत्र पर आज अव्यवस्था अधिक रहने से आय के साधन सीमित रहेंगे। घरेलू शांति के लिए परिजनों की इच्छानुसार स्वयं को ढालना पड़ेगा। रक्त-पित्त संबंधित समस्या रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी आपके लिए लाभदायी रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा लेकिन क्रोध को वश में रखें अन्यथा परिणाम उल्टे भी हो सकते है। दिन के आरंभ में कार्यो को लेकर लापरवाही रहेगी परन्तु बाद में गंभीरता से प्रत्येक कार्य करेंगे नौकरी पेशा जातक आज कार्य क्षेत्र में बदलाव का विचार बनाएंगे शीघ्र ही इस विषय मे शुभ समाचार भी मिल जाएंगे। बेरोजगार लोगो का परिश्रम आज खाली नही जाएगा। परिवार अथवा आस पडोसियो की छोटी मोटी बातो को अनदेखा करें व्यर्थ विवाद से बचे रहेंगे। शेयर आदि कार्यो में निवेश लाभ देगा आर्थिक लाभ थोड़ा थोड़ा कर होता रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज आपको स्त्री वर्ग का विशेष सहयोग मिलेगा जिससे व्यवस्थाएं सुधारने में आसानी होगी साथ ही उपयुक्त लाभ पाने के अधिकारी भी बनेंगे। आज परिवार की महिलाये भी गृहस्थ को सुधारने में बराबर की भागीदार रहेंगी। व्यवसायी वर्ग की प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा धन कमाने की रहेगी इस कारण शरीर की भी अनदेखी करेंगे। दिल अथवा अन्य गंभीर रोग के मरीज आज ज्यादा परिश्रम वाला कार्य ना करें नाही किसी विवाद में पड़े परेशानी खड़ी हो सकती है। ऐश्वर्य वृद्धि के साथ ही धन लाभ उत्तम रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन के आरंभिक भाग में ईश्वरीय भजन पूजन में विशेष रुचि लेंगे मानसिक एवं शारीरिक रूप से चुस्त रहंगे। आज कार्य व्यवसाय में नए निर्णय लेने के लिए समय उपयुक्त नही नए अनुबंध मिलेंगे लेकिन इनसे शीघ्र लाभ नही उठा पाएंगे। आर्थिक कारणों से भाग-दौड़ अधिक करनी पड़ेगी अंत मे परिणाम निराश करने वाले रहेंगे। संचित धन कोष में भी कमी आएगी। महिलाये आज ज्यादा भक्ति भाव वाली रहेंगी जिस कारण घरेलू काम काज में विलंब होगा लेकिन आज गृहस्थी के साथ ही आर्थिक उलझनों को सुलझाने में महिलाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका Watch। संध्या के समय थकान अधिक रहेगी।




अन्य सम्बंधित खबरें