ED Breaking : दो दिनों की जांच के बाद ED की टीम जनपद CEO को ... - CG Sandesh

ED Breaking : दो दिनों की जांच के बाद ED की टीम जनपद CEO को लेके रायपुर रवाना, घर-दफ्तर में मारा था छापा, हो सकते कई बड़े खुलासे…

जशपुर : ED पिछले दो दिनों से प्रदेश में काफी एक्टिव है। जहां पूर्व मंत्रियों के करीबियों पर लगातार ED की छापेमार कार्रवाई हो रही है, तो वहीं कुछ जगहों पर गिरफ्तारी की भी खबरें हैं। मनोरा से पहले जनपद पंचायत सीईओ कोरबा जिले में पदस्थ थे। इधर जानकारी ये भी आ रही है कि मनोरा जनपद सीईओ वीरेंद्र सिंह राठौर को ईडी के टीम ने हिरासत में लिया है।


शुक्रवार से ही जनपद सीईओ के ठिकानों पर जांच चल रही थी। जशपुर में ED टीम ने दो दिनों तक चली जांच के बाद मनोरा सीईओ वीरेंद्र सिंह राठौर को हिरासत में लिया है।

खबर ये है कि ईडी की टीम कड़ी पूछताछ के लिए जनपद सीईओ को रायपुर लेकर गयी है। इससे पहले शुक्रवार को ईडी की टीम ने सरकारी निवास पर छापा मारा था। शुक्रवार की सुबह 2 गाड़ियों में ED की टीम पहुंची थी। घर के भीतर ED के 4 अधिकारी जांच कर रहे थे। हालांकि ईडी की टीम ने छापे के बाद अभी तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें