छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी एवं नक्सली की मौत - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी एवं नक्सली की मौत

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल और एक नक्सली की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत संयुक्त बलों के एक दल की कार्रवाई के दौरान छोटेबेठिया पुलिस थाने के तहत हिदुर गांव के पास एक जंगल में मुठभेड़ हुई।

अधिकारी ने बताया कि हिदुर जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष जानकारी मिलने के आधार पर अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस की इकाई ‘बस्तर फाइटर्स’ के कांस्टेबल रमेश कुरेठी की मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक नक्सली का शव और एक एके-47 राइफल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान जारी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें