ट्रेक्टर के ऊपर ट्रक पलटने से भाई-बहन समेत एक ही परिवार के त... - CG Sandesh

ट्रेक्टर के ऊपर ट्रक पलटने से भाई-बहन समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

शामली जिले के झिंझाना कस्बे में खड़े ट्रैक्टर पर गन्ने से भरा एक ट्रक पलट जाने से शनिवार को भाई-बहन समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक ने बताया कि जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के झिंझाना कस्बे में बालियान नर्सिंग होम के पास खड़े ट्रैक्टर पर गन्ने से भरा ट्रक पलट जाने से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

एसपी ने यहां पत्रकारों को बताया कि मृतकों की पहचान अजय (17) उसकी बहन जानकी (10) और दादी विद्या देवी (60) के रूप में की गयी है। जबकि दो महिलाओं संगीता और पायल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब पीड़ित सड़क पर यात्रा के लिए खड़े ट्रैक्टर पर सवार थे। उन्‍होंने बताया कि ट्रक चालक फरार हो गया और ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें