बैंक लूट नहीं पाए तो लगा दी आग  - CG Sandesh

बैंक लूट नहीं पाए तो लगा दी आग

छत्तीसगढ़ में चोरों की अजीब करतूत सामने आई है। यहां जशपुर के पत्थलगांव स्टेट बैंक में चोरी करने में असफल बदमाशों ने बैंक में आग लगा दी। आज तड़के पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने जब बैंक में आग की लपटें देखी तो आनन-फानन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 

जिसके बाद फायर सर्विस के कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। बता दें कि इस बैंक में पहले भी सेंधमारी कर लाखों रुपए की चोरी की घटना हो चुकी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें