महासमुंद : राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान का जिला स्तरीय शुभा... - CG Sandesh

महासमुंद : राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बच्चों को पिलाई पल्स पोलियो की खुराक

महासमुंद : शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयापारा में आज रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। उक्त शुभारंभ कार्यक्रम की शुरूआत महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के द्वारा बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाकर किया गया | पल्स पोलियो अभियान 2024 शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष नगर पालिका महासमुन्द राशि त्रिभुवन महिलांग, महेन्द्र सिक्का पूर्व पार्षद, हाफिज कुरैशी पार्षद द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।
        

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रीय पल्स पोलियों कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रथम दिवस गतिविधि मेें शून्य से 05 वर्ष के बच्चों को बूथ के अंतर्गत पोलियों की खुराक पिलाई जायेगी, द्वितीय और तृतीय दिवस में छुटे हुए बच्चों को घर-घर भ्रमण कर पोलियों की खुराक पिलाई जायेगी। जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा अपील करते हुए कहा गया की समस्त शून्य से 05 वर्ष के बच्चों को पोलियों की दवा जरूर पिलायें। छुटे हुए बच्चों को घर-घर भ्रमण के दौरान पोलियों टीम के सदस्यों द्वारा खुराक पिलाने में मदद जरूर करें।
       
उक्त अवसर पर डाॅ. व्ही.पी. सिंह, प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला महासमुन्द, डाॅ. अरविन्द गुप्ता जिला टीकाकरण अधिकारी, नीलू घृतलहरे जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डाॅ. अजय सिंह ठाकुर, अनुपम शर्मा आरएमएनसीएचए सलाहकार, मनीष कश्यप, बेदराम साहू व्ही.सी.सी.एम. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं बच्चों के पालकगण उपस्थिति रहें।


अन्य सम्बंधित खबरें