जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा... - CG Sandesh

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा का थामा दामन

बिलासपुर। जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। सोमवार को उन्होंने त्याग पत्र जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी को सौंप दिया, जिसके बाद वह रायपुर पहुंचे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह व भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगें।


बता दें कि अरुण सिंह चौहान कांग्रेस की गुटीय राजनीति के हिसाब से पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश सिंह बघेल व कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के करीबियो में माने जाते रहे है। जिला पंचायत चुनाव में वे कोटा क्षेत्र से ही चुनाव जीत कर पंचायत की राजनीति शुरू की थी। संख्या बल व गुटीय राजनिति के हिसाब से जिला पंचायत के पद पर काबीज हुए। विधानसभा के चुनाव के समय संगठनों की बैठकों के अलावा जरूरी रणनीतिक बैठकों से दूर रखा गया। अपने से दूराव और उपेक्षा को ही कांग्रेस से मोह भंग होने का कारण माना जा रहा है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें