बसना : गाँव में बारात के दौरान दो पक्षों में मारपीट, काउंटर मामला दर्ज
बसना थाना क्षेत्र के एक गाँव में बारात के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई. दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम देवगलढ निवासी चरण परमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 2 मार्च को देवलगढ में घनश्याम बंजारा की बेटी की शादी में ग्राम संडी पुटकीडुंगरी, झारबंद (बरगढ) से बालमिकी नायक, चन्द्रहास नायक, तुलसी राम नायक एवं प्रितम नायक बरातियो के साथ बरात आये थे. वे चरण के घर के सामने गाली गलौज कर रहे थे. चरण ने गाली गलौज करने से मना किया तो चारो व्यक्ति गाली देकर जान से मारने की धमकी देते मारपीट पर उतारू हो गये. चरण जान बचाने के लिये अपने भाई स्व0 संतराम के घर घुस गया तो उक्त चारो व्यक्ति घर अंदर से खीचकर बाहर लाकर हाथ मुक्का व लात से मारपीट किये एवं तुलसी राम नायक अपने दांत से दाहिने हाथ के अंगुठा को काट दिया.
वहीं, ग्राम पुटुकीडुंगरी निवासी तुलसी दास नाएक ने पुलिस को बताया की 2 मार्च को वे अपने चचेरे भांई कुंजबिहारी नाएक के बरात कार्यक्रम में रात करीब 9 बजे परिजनो के साथ ग्राम देवलगढ आये थे, जहां लडकी पक्ष द्वारा बारातियों का स्वागत किया जा रहा था. रात्रि करीबन 11-00 बजे से 11-30 बजे के मध्य घनश्याम नायक के घर से 50 मीटर आगे आम गली नायक पारा के पास पहुंचे थे. जितेन्द्रीय नाएक ने देवलगढ निवासी ताम्रध्वज को बोला कि रात ज्यादा हो गया है सभी बरातियों को खाना पानी करा दो. तब ताम्रध्वज परमार और उसके साथी दिलीप, नरेश, राजाराम एवं अन्य साथी एकराय होकर जितेन्द्रीय नाएक को तुम लोग देरी से आये हो और तुरंत खाना पीना की बात बोल रहे हो कहकर सभी ने अश्लील गाली गलौज कर, हाथ मुक्का तथा लाठी डंडा से मारपीट की.
लडाई झगडा को देखकर तुलसी दास नाएक एवं उसके पिता प्रीतम नाएक, भोजराज नाएक, भक्त राम नाएक, बालमिकी नाएक, तरूण छतर बीच बचाव करने आये तो उनके साथ भी गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं लाठी डंडा से मारपीट किये.
बरात में आये वाहन स्कार्पियो वाहन क्रमांक OD16C9008 एवं इनोवा कार क्रमांक CG04PJ9253 के कांच को ताम्रध्वज द्वारा ईट, पत्थर तथा लाठी डंडा से मारकर तोडफोड किया गया. वाद विवाद के दौरान तुलसी दास नाएक का मोबाईल फोन रियलमी एक्स2 तथा गले में पहना हुआ सोने का चैन घटना स्थल पर कही गुम गया. फिर उन्होंने घटना की सूचना फोन के माध्यम से डायल 112 वाहन को दिये है. जिसके बाद वे चारो ताम्रध्वज, दिलीप, नरेश, राजाराम जान से मारने की धमकी देते हुये घटना स्थल से भाग गये.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बालमिकी नायक, चन्द्रहास नायक , तुलसी राम नायक , प्रितम नायक के खिलाफ 294-IPC, 324-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC तथा ताम्रध्वज , दिलीप , नरेश , राजाराम के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.