पटेवा : धक्का-मुक्की कर गाली गलौज के मामले में केस दर्ज - CG Sandesh

पटेवा : धक्का-मुक्की कर गाली गलौज के मामले में केस दर्ज

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम झलप में गाली गलौज करने से मना करने पर धक्का मुक्की कर गाली गलौज के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

वार्ड नंबर 10 श्यामनगर ग्राम झलप निवासी रोशन सिंह ने पुलिस को बताया की 02 मार्च को रोशन और उसकी बड़ी मां शीलू सिंह दोनो प्रार्थना करने SDA चर्च गये थे, जहां पुष्परेखा कुलदीप, सोनू कुलदीप और अन्य समाज के लोग भी प्रार्थना करने आये थे. उसी समय सुनील कुलदीप चर्च के बाहर अपने पत्नी और दमाद को गंदी-गंदी अश्लील गाली गलौज करने लगा. जिसे रोशन चर्च में गाली गलौज मत करो माहौल खराब होता है कहकर समझाने लगा, इतने में सुनील कुलदीप तुम कौन होते हो समझाने वाले कहकर धक्का मुक्की करने लगा, उसके बाद वहां से चला गया.

कुछ समय बाद दोपहर करीबन 03:30 बजे रोशन की बहन शालिनी सिंह फोन करके रोशन को बताया कि बाजार वार्ड झलप के रहने वाले सुनील कुलदीप, राकेश राठौर, महिमा राठौर तीनो हमारे घर के सामने आये है और रोशन सिंह, शीलू सिंह मेरे पत्नी को मेरे खिलाफ भड़काते हैं कहकर अश्लील गाली गलौच कर रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे है.
तब रोशन और उसकी बड़ी मां शीलू सिंह घर गये, तब तक तीनो वहां से चले गये थे.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी सुनील कुलदीप, राकेश राठौर, महिमा राठौर के खिलाफ 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें