तुमगाँव : ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल - CG Sandesh

तुमगाँव : ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

तुमगाँव के पास ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ग्राम बेलटुकरी निवासी जितेन्द्र यादव ने पुलिस को बताया की 3 मार्च को वह काम से ग्राम समोदा गया था. उसे उसका जीजा शत्रुघन यादव फोन करके बताया कि जितेन्द्र का छोटा भाई हीरावन यादव का एक्सीडेंट हो गया है. हीरावन मोटरसायकल क्रं. CG 06 GY 9958 में ग्राम बेलटुकरी से तुमगांव सामान लेने जा रहा था.

बिसहत होटल तुमगांव के सामने गलत दिशा से आ रही महिन्द्रा ट्रेक्टर क्रं. CG 06 HA 0612 के चालक ने अपने वाहन को बिना इंडीकेटर दिये तेज एवं लापरवाहीपूर्वक मोडने से हीरावन यादव टकरा गया, जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव ले जाया गया. हीरावन का अकाल पूरख अस्पताल महासमुंद में ईलाज चल रहा है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें