दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत...एक ही दिन हुई थी द... - CG Sandesh

दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत...एक ही दिन हुई थी दोनों की शादी

 बलौदाबाजार। जिले में एक सड़क हादसे में जीजा और साले की मौत हो गई। दोनों एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी एक ही दिन हुई थी। यह घटना पलारी थाना क्षेत्र की है।

 


जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार के गिर्रा और कुसमी गांव के बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ। सुनील कुमार यादव और नरेंद्र यादव एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से वापस घर लौटे रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्‍कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को जब्‍त कर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मृतकों के स्‍वजनों को इस हादसे की सूचना दी गई। पलारी थाना पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें