राजिम मेले में ड्यूटी में तैनात नगर सैनिक की मिली लाश, जांच ... - CG Sandesh

राजिम मेले में ड्यूटी में तैनात नगर सैनिक की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद। जगदलपुर से राजिम मेले में ड्यूटी करने पहुंचे नगर सैनिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नगर सैनिक का शव खोलीपारा इलाके में मिला है। मामला नवापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

 


नगर सैनिक महेश ठाकुर पिता अनिरुद्ध ठाकुर (उम्र 36 वर्ष) की ड्यूटी राजिम मेले में लगी थी। 29 फरवरी को उसे मेला परिसर में देखा गया था, फिर वह बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब हो गया। 1 मार्च को पुलिस ने सैनिक की फोटो जारी कर खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच नवापारा थाना क्षेत्र के खोलीपारा इलाके में रेलवे पटरी के पीछे एक खेत में में 4 मार्च को उसका शव मिला।

सूचना पर नगर सेना कमांडेड पुष्पराज अमले के साथ मौके पर पहुंचे। गुम सैनिक के परिवार को सूचना दी गई। नवापारा पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाहार भेज दिया था। आज सैनिक के परिजनों ने मेकाहारा पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने कहा कि शव दो तीन दिन पुराना लग रहा है. सड़न थी इसलिए पीएम के लिए मेकाहारा हॉस्पिटल भेजा गया है। पूछताछ में पता चला कि सैनिक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मामले की जांच की जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें