योगेश कुमार बढ़ाई ने लोगों से वृक्षारोपण करने की अपील की
मोहगांव भगत देवरी निवासी योगेश कुमार बढ़ाई ने लोगों से वृक्षारोपण करने की अपील की है.
उन्होंने अपनी लेख में बताया है की -
सब जानते है लेकिन मानने को तैयार नहीं। पेड़ पौधे हमे फल फूल ही नही जीवन जीने के लिए प्राण वायु देते है जिसके बिना किसी भी जीव की कल्पना नहीं कर सकते है। पेड़ पौधे हमे छाया के साथ साथ मिट्टी के कटाव को रोकते है तथा बर्फीले मेघों को आकर्षित करते है। जो किसान भाइयों के वरदान है।
ये सभी बाते हम जानते है फिर भी हम पेड़ पौधो की अंधाधुंध कटाई करते है। पेड़ पौधो की सुरक्षा के प्रति हम उतने जिम्मेदार नहीं है जितना हमें होना चाहिए। पेड़ पौधो की इस तरह अंधाधुंध कटाई होती रहे थे भविष्य में हमे प्राण वायु खरीदनी पड़ सकती है जो एक दुर्भाग्य की बात होगी। पेड़ पौधो सही मायने में हमारे मित्र ही है वे हमेशा सहयोग भाव ही प्रकट करते है लेकिन हम पेड़ पौधों के प्रति हमेशा क्रूरता पूर्ण व्यवहार किया है।
पेड़ पौधे ही जीवन की आधार शिला है जिस क्षेत्र में पेड़ पौधे अत्यंत कम है या बड़े बड़े शहरों में दिसंबर माह में भी इतनी गर्मी पड़ती है मानो लू चल रही है और गर्मी मौसम में तो तापमान हर वर्ष अपना ही रिकार्ड तोड रहा है। जो एक चिंतनीय विषय है।
पेड़ पौधे कम होने से शुद्ध हवा नही मिलेगा और वायु विषाक्त हो जाने से हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार के बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। और महंगे अस्पताल में इलाज करवा रहे है लेकिन मूल समस्या पेड़ पौधो की कटाई पर हम गंभीर नहीं हो रहे है जो एक चिंतनीय है।
कहते है को सुबह शाम की हवा लाख रुपए दवा अर्थात् सुबह और शाम को पेड़ पौधो के निकट या पेड़ पौधो वालो की जगह से होकर आने या पेड़ पौधो वाली जगह पर सुबह शाम समय व्यतीत करने से शरीर स्वस्थ रहता है। सभी लोगो से विनम्र निवेदन है की प्रत्येक वर्ष एक पौधा लगाएं और उसकी सुरक्षा प्रदान करें और हमारे द्वारा चलाए जा रहे एक आदमी एक वृक्ष सुनहरा हो भविष्य थीम मानकर वृक्षारोपण करें।