महासमुंद अनुविभाग अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों का नवीन आबंटन, इच्छुक संस्था कर सकते है आवेदन
महासमुंद : अनुविभाग महासमुंद अंतर्गत ग्राम पंचायतों में नवीन दुकान का आबंटन किया जाना है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री उमेश साहू ने बताया कि ग्राम पंचायत बोरियाझर, मानपुर, खरोरा, चौकबेड़ा, रामखेड़ा, सिंघनपुर, बम्बुरडीह, लभराकला तथा भोरिंग में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालन संस्थाओ द्वारा दुकान समर्पण, युक्तियुक्तकरण, निरस्तीकरण पश्चात नवीन दुकान आबंटन किया जाना हैं। जिसके लिए छ.ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 के तहत विकासखंड में स्थित प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व सहायता समूहों, ग्राम पंचायतो, अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों आवेदन मंगाए गए है।
इच्छुक संस्था विहित “प्रारूप“ में अपना आवेदन 15 मार्च 2024 शाम 05ः00 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महासमुंद में जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि व समय पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय महासमुंद एवं खाद्य निरीक्षक महासमुंद से कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर सकते हैं।