महासमुंद : महर्षि विद्या मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजन किया गया
महासमुंद : महर्षि विद्या मंदिर के प्रांगण में आज इंटरनेशनल वुमन'एस डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शाला के प्राचार्य आर के तिवारी, गोविंद सिंह ठाकुर (व्याख्याता लेखाशास्त्र), संदीप शर्मा (टीएम शिक्षक) एवं नंद कुमार साहू (व्याख्याता हिंदी) उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक गणों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्राचार्य आरके तिवारी ने बताया अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सम्मान और उनके समाज में योगदान को महसूस कराने के लिए तय किया गया है। यह दिन एक उत्सव की भावना के साथ दुनिया भर में मनाया जाता है।
उसके पश्चात नंदकुमार साहू ने भी नई शक्ति के बारे में सभी को बताया एवं अपनी सुंदर कविता के माध्यम से सभी को मनोरंजित किया। उद्बोधन के बाद सभी महिला शिक्षक गणों को खेल भी कराया गया साथ ही साथ फिट इंडिया के लिए दौड़ भी कराई गई। कार्यक्रम का संचालन नंदकुमार साहू एवं निलेश कुमार तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया एवं सभी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से मनोरंजित हुए।