महासमुंद : इस गांव के लोगों ने किया लोकसभा चुनाव बहिष्कार का... - CG Sandesh

महासमुंद : इस गांव के लोगों ने किया लोकसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान... वजह जानकर हो जांएगे हैरान..!!

महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत पासिद के आश्रित ग्राम मुडियाडीह के ग्रामीण सड़क नहीं बनने से आक्रोशित होकर प्रेसवार्ता लेकर आगामी लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, महासमुंद मुख्यालय से लगभग 45 से 50 किमी की दूरी पर महानदी के किनारे बसा है। ग्राम पंचायत पासिद का आश्रित ग्राम मुडियाडीह है।बता दें कि मुडियाडीह से पासिद की दूरी 2 किमी है। दोनों ही रास्ते जब से बने हैं, कच्चे हैं। कच्चे होने के कारण बरसात मे पानी लगने के कारण बच्चे स्कूल नही जा पाते, न ही कोई कार गांव तक आ पाती है और न ही एंबुलेंस पहुंच पाती है। जिससे ग्रामीणो व बच्चो को काफी परेशानी होती है। सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीण वर्षों से परेशान है। इसी के चलते गांव वालो ने मिलकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया था।

उस समय नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर 11.77 लाख रुपये से रोड बनाने का वादा कर चुनाव बहिष्कार समाप्त करा कर मतदान कराया था। लेकिन, विधानसभा चुनाव समाप्त हुए चार माह बाद भी आज तक सड़क नहीं बन पाई, जिससे आक्रोशित ग्रामीणो ने प्रेसवार्ता लेकर लोक सभा चुनाव का बहिष्कार करने की चुनौती दी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें