बाइक पर मोहब्बत… चलती बाइक पर प्रेमी जोड़े ने किया खुल्लम खु... - CG Sandesh

बाइक पर मोहब्बत… चलती बाइक पर प्रेमी जोड़े ने किया खुल्लम खुल्ला प्यार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों बाइक वाला प्यार खूब परवान चढ़ चल रहा है। मोहब्बत के नाम पर मर्यादा को मजाक बनाने वाले प्रेमी जोड़े का एक वीडियो बिलासपुर से वायरल हुआ है। प्रेमी जोड़ा चलती बाइक पर फिल्मी स्टाइल में रोमांस करता दिख रहा है। लड़का बाइक चला रहा है, जबकि युवती टंकी पर बैठकर युवक को गले लगाये हुए है।

युवक युवती का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। बाइक की टंकी पर बैठकर युवक से लिपटी युवती अपना चेहरा छुपाये हुए है, जबकि लड़का पूरी रफ्तार में बाइक चला रहा है। आधी रात रोमांस जिस बाइक पर हो रहा है, वो बाइक नंबर कोरबा जिले का है ।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें