पिथौरा : लाखों रुपए से अधिक के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार - CG Sandesh

पिथौरा : लाखों रुपए से अधिक के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तस्करों के पास से 96 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 7 लाख 68 हजार बताई जा रही है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने पिथौरा नेशनल हाइवे टोल प्लाजा के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे आरोपियों को रोका गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि ओडिशा से रायपुर गांजा छोड़ने का मुझे पांच हजार दिया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें