वारदात के बाद मचा हड़कंप : मां-बाप के सामने बड़े भाई को काट डा... - CG Sandesh

वारदात के बाद मचा हड़कंप : मां-बाप के सामने बड़े भाई को काट डाला, बीच बचाव करने आई भाभी पर भी किया जानलेवा हमला

बिलासपुर /  बिलासपुर जिला में युवक ने अपने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के दौरान बीच बचाव कर रही भाभी पर भी आरोपी युवक ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने मां-बाप के सामने ही इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

दो सगे भाईयों के बीच खूनी संघर्ष की ये घटना बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक अटल आवास में मूलचंद बंजारे का परिवार निवास करता है। बताया जा रहा है कि मूलचंद के साथ उसके छोटे भाई मनमोहन बंजारे के साथ शराब के नशे में शनिवार को विवाद हो गया था। दोनों भाईयों के बीच बढ़ते विवाद के बाद मारपीट होने पर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी थी। लेकिन पुलिस सूचना के बाद भी मौके पर नही पहुंची। लिहाजा इस दौरान उनके माता-पिता और मूलचंद की पत्नी किसी तरह से बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया।


बताया जा रहा है कि रविवार को दोबारा दोनों भाइयों में झगड़ा शुरू हो गया। इस बार विवाद इतनी ज्यादा बढ़ी कि छोटे भाई मनमोहन ने गुस्से में कुल्हाड़ी से अपने बड़े भाई मूलचंद के सिर पर जानलेवा वार कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल मूलचंद मौके पर ही जमीन पर जा गिरा। इसके बाद भी मनमोहन नहीं रुका और एक के बाद एक कई वार उसके सिर पर किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या की इस वारदात के दौरान मूलचंद की पत्नी बीच-बचाव के करने पहुंची। इस दौरान मनमोहन ने उसके ऊपर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।

घर में हुए इस खूनी संघर्ष की जानकारी आसपास के लोगों के द्वारा पुलिस को दी गयी। जिसके बाद सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मूलचंद को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या की इस वारदात पर अपराध दर्ज कर हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनमोहन ऑटो चलाने का काम करता है। वहीं उसका बड़ा भाई मृतक मूलचंद मजदूरी करता था। विवाद का कारण और हत्या की मूल वजह क्या है, ये अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इस संबंध में आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें