news-details

दैनिक राशिफल : मंगलवार, 12 मार्च 2024, जानिए क्या कहते हैं पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓
🌻मंगलवार, १२ मार्च २०२४🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:४३
सूर्यास्त: 🌅 ०६:३०
चन्द्रोदय: 🌝 ०७:४१
चन्द्रास्त: 🌜२०:४७
अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: 🌳 वसंत
शक सम्वत: 👉 १९४५ (शोभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८० (पिंगल)
मास 👉 फाल्गुन
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 द्वितीया (०७:१३ से तृतीया, २८:०३ से चतुर्थी)
नक्षत्र 👉 रेवती (२०:२९ से अश्विनी)
योग 👉 शुक्ल (०७:५३ से ब्रह्म)
प्रथम करण 👉 कौलव (०७:१३ तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (१७:३४ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कुम्भ
चंद्र   🌟 मेष (२०:२९ से)
मंगल 🌟 मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मीन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र 🌟 कुम्भ (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 कुम्भ (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
राहु 🌟 मीन
केतु 🌟 कन्या
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०३ से १२:५०
अमृत काल 👉 १८:२१ से १९:४६
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 २०:२९ से ३०:२९
अमृतसिद्धि योग 👉 २०:२९ से ३०:२९
रवियोग 👉 २०:२९ से ३०:२९
विजय मुहूर्त 👉 १४:२६ से १५:१३
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:२१ से १८:४५
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:२३ से १९:३६
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२ से २४:५०
राहुकाल 👉 १५:२५ से १६:५४
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०९:२८ से १०:५७
होमाहुति 👉 सूर्य (२०:२९ से बुध)
दिशाशूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पाताल (०७:१३ से पृथ्वी)
चन्द्रवास 👉 उत्तर (पूर्व २०:२९ से)
शिववास 👉 गौरी के साथ (०७:१३ से सभा में, २८:०३ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - रोग     २ - उद्वेग
३ - चर       ४ - लाभ
५ - अमृत   ६ - काल
७ - शुभ     ८ - रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - काल     २ - लाभ
३ - उद्वेग     ४ - शुभ
५ - अमृत   ६ - चर
७ - रोग       ८ - काल
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पूर्व-उत्तर (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
फुलेरा दूज, स्वामी रामकृष्ण परमहंस जयन्ती, पंचक समाप्त २०:३० पर, मधुक तृतीया, मेला श्रीखाटू श्याम जी, चूड़ाकर्म संस्कार मुहूर्त प्रातः ०९:३७ से दोपहर १२:३५ तक आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २०:१९ तक जन्मे शिशुओ का नाम रेवती नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (दो, च, ची) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम अश्विनी नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (चू, चे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
कुम्भ - २९:१३ से ०६:३९
मीन - ०६:३९ से ०८:०३
मेष - ०८:०३ से ०९:३७
वृषभ - ०९:३७ से ११:३१
मिथुन - ११:३१ से १३:४६
कर्क - १३:४६ से १६:०८
सिंह - १६:०८ से १८:२७
कन्या - १८:२७ से २०:४५
तुला - २०:४५ से २३:०५
वृश्चिक - २३:०५ से २५:२५
धनु - २५:२५ से २७:२८
मकर - २७:२८ से २९:०९
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त - ०६:३० से ०६:३९
रोग पञ्चक - ०६:३९ से ०७:१३
शुभ मुहूर्त - ०७:१३ से ०८:०३
शुभ मुहूर्त - ०८:०३ से ०९:३७
रोग पञ्चक - ०९:३७ से ११:३१
शुभ मुहूर्त - ११:३१ से १३:४६
मृत्यु पञ्चक - १३:४६ से १६:०८
अग्नि पञ्चक - १६:०८ से १८:२७
शुभ मुहूर्त - १८:२७ से २०:२९
रज पञ्चक - २०:२९ से २०:४५
शुभ मुहूर्त - २०:४५ से २३:०५
चोर पञ्चक - २३:०५ से २५:२५
शुभ मुहूर्त - २५:२५ से २७:२८
शुभ मुहूर्त - २७:२८ से २८:०३
रोग पञ्चक - २८:०३ से २९:०९
शुभ मुहूर्त - २९:०९ से ३०:२९
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन के पूर्वार्ध में आप भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे मानसिक चंचलता सही निर्णय नही लेने देगी। कार्य व्यवसाय की स्थिति भी गंभीर रहेगी लाभ के अवसर हाथ आते आते निकल जायेंगे मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। आज आपकी मानसिकता कम समय मे अधिक धन कमाने की रहेगी इसमें हानि-लाभ की परवाह नही करेंगे। मध्यान तक धैर्य धारण करें इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। रुके कार्यो में गति आने के साथ ही नये लाभ के अनुबंध भी मिलेंगे। महिलाये आज किसी के ऊपर जली भुनी रहेंगी घर मे अशांति का कारण भी बन सकती है। बुजुर्गो से मतभेद का परिणाम हानिकर होगा। धन की आमद न्यून रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिये शुभ रहेगा। पारिवारिक एवं सामाजिक मामलों में निष्पक्ष फैसले लेंगे जिससे आपकी छवि सम्मानजनक बनेगी। परिवार के सदस्यों के साथ ही रिश्तेदार भी महत्त्वपूर्ण कार्यो में आपकी राय लेंगे लेकिन आज किसी की जमानत लेने से बचें अन्यथा बैठे बिठाये सरदर्दी बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय सुव्यवस्थित रूप से चलेगा धन लाभ आशा जनक होगा। महिलाओ को मनपसंद वस्तु की मिलेगी। आज आप स्वयं के कार्य के साथ ही परिचितों के कार्यो में भी सहयोग करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपकी प्रसंशा अवश्य करेंगे। सेहत मे थोड़ा उतार चढ़ाव लगा रहेगा फिर भी संतोष की अनुभूति होगी। सन्तान का सुख सहयोग मिलेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपके लिए आज का दिन परिश्रम साध्य रहेगा। घर मे किसी आयोजन को लेकर व्यस्तता बढ़ेगी व्यावसायिक कार्य भी होने पर अतिरिक्त भाग-दौड़ होगी। आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य ही रहेगा धन लाभ के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी फिर भी परिणाम आशाजनक नही रहेगा।आज आपके स्वभाव में थोड़ी उद्दंडता रहेगी एवं आपको भी अन्य लोगो से ऐसे ही व्यवहार का सामना करना पड़ेगा जिससे दिनचार्य खराब होगी। कार्य स्थल पर कोई भी काम मन के अनुसार नही होगा। नौकरी वाले जातक अधिकारी एवं सहकर्मियों के स्वभाव में अचानक परिवर्तन आने से परेशान होंगे। महिलाये अपना काम।किसी ओर के ऊपर छोड़कर पछताएगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप धार्मिक कार्यो एवं गूढ विषयो के प्रति रुचि लेंगे तंत्र-मंत्र टोटको के प्रयोग भी कर सकते है। कार्य व्यवसाय के प्रति भी गंभीर रहेंगे कार्य क्षेत्र पर मध्यान तक का समय मंदा रहेगा लेकिन इसके बाद आकस्मिक बिक्री बढ़ेगी। आर्थिक लाभ भी सामान्य से अधिक होगा खर्चीली प्रवृति रहने के कारण बचत अल्प ही होगी। महिलाये एवं अन्य पारिवारिक सदस्य दूर स्थान के पर्यटन की योजना बनायेंगे। जिसके पूर्ण करने पर भी अधिक खर्च करना पड़ेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर व्यवहारिकता बढ़ेगी। पुराने मित्रों से यादगार भेंट होगी। पारिवारिक वातावरण आवश्यकता पूर्ति होने तक शांत रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए विपरीत फलदायी रहेगा। आज आप सोचेंगे कुछ परन्तु होगा उससे उल्टा। सेहत भी नरम रहेगी कार्यो के प्रति गंभीर रहने पर भी शारीरिक एवं अन्य पारिवारिक कारणों से असमर्थ रहेंगे। व्यवसाय से धन लाभ होगा लेकिन धन आने के साथ ही जाने के रास्ते भी बना लेगा। पारिवारिक जन की सेहत अथवा रिश्तेदारी पर खर्च करना पड़ेगा। नौकरी वाले लोगो को कार्यजल्दी पूर्ण करने के प्रयास में गलती होने पर विलम्ब होगा। महिलाये आज किसी गलतफहमी की शिकार होंगी परिवार का वातावरण चिंताजनक रहेगा। संध्या पश्चात कुछ राहत मिलेगी। यात्रा में सावधानी बरतें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए विजय दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी वाणी में प्रखरता रहेगी आप जिस कार्यो को करेंगे उसे आसानी से पूर्ण कर लेंगे। आवश्यकता पड़ने पर सहयोग भी बिना मांगे मिल जायेगा। व्यवसायियों को धन लाभ समय पर होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के विपरीत व्यवहार से परेशान रहेंगे मांग पूरी ना होकर उल्टा अधिक उलझन बढ़ेगी। महिला वर्ग मन इच्छित कार्य होने से आनंदित रहेंगी लेकिन किसी के व्यर्थ टोकने पर कलह कर सकती है। परिजनों की जिद पूरी करने पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको अधिक भाग दौड़ करनी पड़ेगी। लेकिन आज अपनी महात्त्वकांक्षाओ को पूर्ति होने पर प्रसन्न भी रहेंगे। मध्यान तक का समय थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा इसके बाद ही स्थिति सामान्य हो पाएगी। कार्य व्यवसाय में किसी से बहस के बाद लाभ होगा। धन लाभ आशानुकूल ही रहेगा। नौकरी वाले लोग आज आराम के मूड में रहेंगे अधिकांश समय काम से मन चुरायेंगे। महिलाये भी आज ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगी। इसके विपरीत सुखोपभोग की मानसिकता अधिक रहेगी। खर्च भी आज आवश्यकता से अधिक करेंगे। संध्या के समय सेहत खराब हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपको अपने बुद्धि विवेक से काम लेना होगा तभी सोची हुई योजनाओ को किसी निष्कर्ष पर पहुचा सकेंगे। मनोकामना पूर्ति में कुछ ना कुछ बाधा अवश्य आयेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा आज अधिक रहेगी। मेहनत करने के बाद भी परिणाम निराश करने वाले रहेंगे। महिलाये को भी आज अपनी इच्छाएं दबानी पड़ेंगी लेकिन पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कुछ ना कुछ सहयोग अवश्य करेंगी। भाई-बंधुओ से अहम को लेकर टकराव सम्भव है बुजुर्गो के बीच मे आने से स्थिति गंभीर होने से बचेगी। धन लाभ काम चलाऊ होगा लेकिन अचानक होने से प्रसन्नता देगा। पेट संबंधित विकार हो सकते है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का लगभग सारा दिन ही अशांति से भरा रहेगा। दिन का आरंभ परिवार में कलह से होगा आज आपका व्यवहार एवं भाषा बैठे बिठाये झगड़ा मोल लेगी। इसके विपरीत आप किसी की हास्य भरी बात भी सहन नही कर सकेंगे। महिलाये भी आज किसी के गलत आचरण का तुरंत प्रतिशोध लेंगी। कार्य व्यवसाय से आज आपको अधिक उम्मीद रहेगी परन्तु निराश ही होंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। संध्या के समय किसी के सहयोग से थोड़ा बहुत धन लाभ हो जायेगा। आज आप निराश होकर कोई गलत कदम भी उठा सकते है परन्तु ध्यान रहे प्रलोभन में पड़कर हानि ही होगी। सेहत भी आज गड़बड़ ही रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
दिन के पहले भाग में आप अपनी सोची हुई योजनाए पूर्ण कर सकते है अगर आलस्य या लापरवाही करी तो हाथ आये लाभ से वंचित भी हो सकते है। परिवार का वातावरण भी प्रातः काल मे शांत बना रहेगा मध्यान से परिस्थितियां प्रतिकूल होने लगेंगी आधे पूर्ण हो चुके कार्य किसी कारण से अधूरे रह जाएंगे एवं जिस भी कार्य को आरम्भ करने का मन बनाएंगे वही आगे हानि कराएगा। स्वयं का काम छोड़ अन्य लोगो के कार्य मे रुचि लेंगे। किसी के झगड़े में टांग ना अड़ाए मान हानि हो सकती है। आर्थिक को लेकर बेपरवाह ज्यादा रहेंगे। घर मे किसी सदस्य के मनमाने व्यवहार के कारण माहौल थोड़ा गरम हो सकता है। शारीरिक स्फूर्ति कम रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपको अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप शीघ्र ही अपने कार्यो में जुट जाएंगे मध्यान के बाद परिश्रम का फल धन लाभ के रूप में मिलने लगेगा संध्या तक आर्थिक स्थिति बेहतर हो जायेगी। पुराने उधार चुकता होने पर राहत मिलेगी। महिलाये आज महंगी वस्तुओं की खरीददारी का मन बनाएंगी लेकिन अंत समय मे कोई व्यवधान आ सकता है। पारिवारिक वातावरण में छुट-पुट छींटा कशी लगी रहेगी फिर भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी। संतानो के ऊपर खर्च करने के बाद भी परिणाम आशानुकूल नही रहेंगे। घर के बुजुर्गो अथवा महिलाओ से वित्तीय लाभ की सम्भावना है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन के आरंभिक भाग में आपको किसी से शुभ समचार मिलेगा परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनाएंगे। कार्य व्यवसाय में आज सोची हुई योजनाये विलम्ब से पूर्ण होंगी जिससे किसी से किया वादा समय पर पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन कम लाभ वाला रहेगा अधिकांश खर्च जमा रकम से ही निकालने पड़ेंगे फिर भी आज आप मानसिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे। महिलाओ को स्वसन अथवा मूत्राशय सम्बन्धित समस्या हो सकती है। आज आपके व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। संध्या के समय मनपसंद भोजन वस्त्र एवं अन्य सुख मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे।




अन्य सम्बंधित खबरें