बसना विकासखंड के 26699, सरायपाली के 25990 सहित जिले की 15244... - CG Sandesh

बसना विकासखंड के 26699, सरायपाली के 25990 सहित जिले की 152448 किसानों के खाते में आएगी अंतर राशि

किसानों के खाते में आज अंतर की राशि अंतरित की जाएगी. महासमुंद जिले के 152448 किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचा. ज़िले के पिथौरा विकासखंड के 31231 किसानों ने 2533094 क्विंटल धान बेचा, बसना विकासखंड के 26699 किसानों ने 1999007 क्विंटल, बाग़बाहरा के 32742 किसानों ने 2275635 क्विंटल, महासमुंद में 35786 ने 2309613 क्विंटल और सरायपाली विकासखंड के 25990 किसानों ने इस ख़रीफ़ वर्ष 2144567 क्विंटल धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा। किसानों के खाते में 917 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि अंतरित की जाएगी.

सीएम विष्णुदेव साय कल बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 24.72 लाख किसानों के खाते में 13000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे. रुपये की राशि एमएसपी से अतिरक्त यानी कि बोनस है.


अन्य सम्बंधित खबरें