महासमुंद : युवक के साथ मारपीट, चाकू से किया हमला
महासमुंद में एक युवक के साथ दो युवकों ने मारपीट की. पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
वार्ड नं. 4 ईदगाहभाठा महासमुंद निवासी धनेश कुर्ले ने पुलिस को बताया की 11 मार्च को शाम करीब 5 बजे वह अपने दोस्त नितेश देवार के साथ उत्तम पेट्रोल पंप तुमगांव रोड़ से मोटर सायकल में पेट्रोल भरवाकर वापस अपने घर आ रहा था. तभी शारदा मंदिर के सामने तुमगांव रोड पर अभय देवार एवं पीलू देवार आकर रूकने के लिये बोले.
धनेश मोटर सायकल खड़ी किया उसी समय पुरानी रंजिश के चलते पीलू देवार एवं अभय देवार द्वारा अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये पीलू देवार ने चाकु से एवं अभय देवार ने हाथ मुक्का से मारपीट की.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी अभय देवार (22) एवं ओम ऊर्फ पीलू देवार (19) के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.