news-details

दैनिक राशिफल : बुधवार, 13 मार्च 2024, जानिए क्या कहते हैं पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति

🕉श्री हरिहरौ विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓
🌻बुधवार, १३ मार्च २०२४🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:४१
सूर्यास्त: 🌅 ०६:३१
चन्द्रोदय: 🌝 ०८:१५
चन्द्रास्त: 🌜२१:५६
अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: 🌳 वसंत
शक सम्वत: 👉 १९४५ (शोभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८० (नल)
मास 👉 फाल्गुन
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 चतुर्थी (२५:२५ से पञ्चमी)
नक्षत्र 👉 अश्विनी (१८:२४ से भरणी)
योग 👉 इन्द्र (२४:४९ से वैधृति)
प्रथम करण 👉 वणिज (१४:४० तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि (२५:२५ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कुम्भ
चंद्र   🌟 मेष
मंगल 🌟 मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र 🌟 कुम्भ (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 कुम्भ (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
राहु 🌟 मीन
केतु 🌟 कन्या
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌
अमृत काल 👉 ११:५० से १३:१८
रवियोग 👉 ०६:२९ से १८:२४
विजय मुहूर्त 👉 १४:२६ से १५:१३
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:२१ से १८:४६
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:२४ से १९:३६
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२ से २४:५०
राहुकाल 👉 १२:२६ से १३:५६
राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०७:५८ से ०९:२८
होमाहुति 👉 बुध
दिशाशूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 आकाश
भद्रावास 👉 स्वर्ग (१४:४० से २५:२५)
चन्द्रवास 👉 पूर्व
शिववास 👉 क्रीड़ा में (२५:२५ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - लाभ     २ - अमृत
३ - काल     ४ - शुभ
५ - रोग       ६ - उद्वेग
७ - चर       ८ - लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - उद्वेग   २ - शुभ
३ - अमृत   ४ - चर
५ - रोग       ६ - काल
७ - लाभ     ८ - उद्वेग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पूर्व-उत्तर (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
तृतीया तिथि क्षय, बुध पश्चिम मे उदय १८:३० से, विनायक चतुर्थी आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १८:२४ तक जन्मे शिशुओ का नाम अश्विनी नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (चे, चो, ला) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम भरणी नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (ली, लू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
कुम्भ - २९:०५ से ०६:३५
मीन - ०६:३५ से ०७:५९
मेष - ०७:५९ से ०९:३३
वृषभ - ०९:३३ से ११:२७
मिथुन - ११:२७ से १३:४२
कर्क - १३:४२ से १६:०४
सिंह - १६:०४ से १८:२३
कन्या - १८:२३ से २०:४१
तुला - २०:४१ से २३:०२
वृश्चिक - २३:०२ से २५:२१
धनु - २५:२१ से २७:२४
मकर - २७:२४ से २९:०६
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक - ०६:२९ से ०६:३५
शुभ मुहूर्त - ०६:३५ से ०७:५९
मृत्यु पञ्चक - ०७:५९ से ०९:३३
अग्नि पञ्चक - ०९:३३ से ११:२७
शुभ मुहूर्त - ११:२७ से १३:४२
रज पञ्चक - १३:४२ से १६:०४
शुभ मुहूर्त - १६:०४ से १८:२३
चोर पञ्चक - १८:२३ से १८:२४
शुभ मुहूर्त - १८:२४ से २०:४१
रोग पञ्चक - २०:४१ से २३:०२
शुभ मुहूर्त - २३:०२ से २५:२१
मृत्यु पञ्चक - २५:२१ से २५:२५
अग्नि पञ्चक - २५:२५ से २७:२४
शुभ मुहूर्त - २७:२४ से २९:०६
रज पञ्चक - २९:०६ से ३०:२८
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगना विवाह बिलंब राज योग भाग्योदय व्यापार-व्यवसाय मे नुकसान जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग पितृ दोष मांगलिक दोष पति-पत्नी में कलह प्रेम प्रसंग में सफलता भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पे 8889391334


आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी दिन के आरंभ में मन मे आध्यात्मिक भाव रहेगा भजन पूजन में समय देंगे। इसके बाद घरेलू कार्यो के साथ ही व्यावसायिक कार्यो की भी समीक्षा करेंगे। परिजनों के साथ महत्त्वपूर्ण विषयो पर बात होगी। कार्य व्यवसाय से भी आज बेहतर परिणाम मिलेंगे लेकिन भागीदारी के कार्यो में झंझट बढ़ने के कारण भागीदारों से मतभेद गंभीर हो सकते है। आय आज मध्यान तक स्थिर रहेगी इसके बाद अचानक कही से धन लाभ होगा। संध्या का अधिकांश समय आनंद मनोरंजन में बिताएंगे घर मे सुख सुविधा पर खर्च होगा। महिलाये आज समय रहते कामना सिद्धि कर लें बाद में मुश्किल होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपको हानिकर रहेगा। पूर्व में बनाई योजनाए आर्थिक अथवा अन्य कारणों से आरम्भ नही हो सकेंगी। सेहत का आज विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक चोटादि लगने का भय है। दिन शारीरिक रूप से कष्टदायक रहेगा। व्यर्थ के खर्च रहने से ज्यादा परेशानी बनेगी। आज आवश्यकता पड़ने पर किसी सहकर्मी का सहयोग नही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें हानि हो सकती है। घरवाले थोड़ी बहुत मदद करने का प्रयास करेंगे परन्तु स्वभाव में अहम की भावना रहने से आपको पसंद नही होगा। आर्थिक रूप से भी दिन परेशानी वाला रहेगा। उधार लेने की नौबत आ सकती है। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता का अहसास होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय अच्छा चलने से धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु आज अकस्मात किसी कारण से क्रोध भी आ सकता है जिससे आस-पास का वातावरण कुछ समय के लिए अशांत बनेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी लेकिन अपनी व्यवहार कुशलता से इस पर विजय पा लेंगे। किसी के द्वारा आपको भ्रमित किया जा सकता है सतर्क रहें प्रलोभन के अवसर भी मिलेंगे इनसे भी लाभ ही होगा। मध्यान के बाद का समय अत्यधिक व्यस्त रहेगा धन की आमद भी इसी समय बढ़ेगी। बाहर घूमने की योजना बनेगी घर मे थोड़ी बहुत खींचतान हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपकी लाभा-लाभ वाली स्थिति रहेगी। कार्य क्षेत्र पर विरोधी नतमस्तक होंगे। पारिवारिक मामले हो या सार्वजनिक आज आप सभी जगह अपनी व्यवहार कुशलता से आसानी से कार्य बना लेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर उधारी के व्यवहारों को लेकर किसी से झगड़ा होने की संभावना है धैर्य से काम ले अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है। धन लाभ आज आवश्यकता से अधिक ही होगा। महिलाये किसी ना किसी काम से दिन भर व्यस्त रहेंगी। संध्या का समय बाहर घूमने मनोरंजन में बिताएंगे। उत्तम भोजन वाहन एवं अन्य सभी सुख के साधन सहज उपलब्ध हो सकेंगे। बुजुर्गो की फटकार भी सुन्नी पड़ेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा मानसिक रूप से हल्कापन अनुभव करेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर परिवार के सहयोग से नाम और काम दोनों मिलेगा। फिर भी आप अपने कार्य से संतुष्ट नहीं रहेंगे कम समय में ज्यादा कमाने की भावना मानसिक रूप से विचलित रखेंगी। आज आप धैर्य से कम ही काम लेंगे अनैतिक कार्यो में पड़ने की सम्भावना है। मन के विचार भी पल-पल में बदलने से सही निर्णय लेने में कठिनाई अनुभव करेंगे। आज केवल पैतृक सम्बन्धो द्वारा ही लाभ की संभावना बन रही है इसलिए परिजनों के साथ व्यर्थ की बहस ना ही करे तो बेहतर रहेगा। धन लाभ कम परन्तु समय से होगा। सन्तानो के व्यवहार में उदंडता आएगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन स्वास्थ्य के लिए हानिकर है दिन के आरम्भ में शरीर मे दर्द, अकड़न की शिकायत रहेगी। लापरवाही ना करें अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। कार्य क्षेत्र पर कुछ ना कुछ बदलाव लाने का प्रयास करेंगे परन्तु इससे आपकी पुरानी पहचान खराब हो सकती है जो की निकट भविष्य में आर्थिक मंदी का कारण बनेगी। अकारण क्रोध आने से प्रेम सम्बन्धो में खटास आएगी इसलिए मौन रहें। आध्यत्म के प्रति आज एकमत नहीं रहेंगे मन भटकने के कारण शांति नहीं मिल सकेगी। दिन का कुछ समय कागजो की देखभाल में व्यतीत होगा किसी महत्त्वपूर्ण कागजात के गुम होने से दुविधा में रहेंगे। पारिवारिक वातावरण उदासीन रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपको अधिकांश कार्यो में विजय दिलाने वाला रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में आकस्मिक धन लाभ होने से उत्साह बढेगा कार्यो को अधिक समर्पण के साथ करेंगे। आपके अंदर नई चेतना एवं स्फूर्ति बनेगी परोपकार की भावना अधिक रहने से विरोधियो के उटपटांग कुतर्कों का भी बुरा नहीं मानेंगे। आर्थिक आयोजन आज निर्विघ्न संपन्न होंगे भविष्य की योजनाओं पर भीं खर्च कर सकते है। आज आपको जितना भी लाभ मिलेगा उसी में संतोष कर लेंगे। मित्र परिचितों से शुभ समाचार की प्राप्ति आनंद को दुगुना करेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण शारीरिक थकान रहेगी दोपहर के बाद पेट अथवा पीठ सम्बंधित समस्या हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप अपनी एवं परिवार की महात्त्वकांक्षाओ को पूर्ण करने का पूरा प्रयास करेंगे। धन प्राप्ति की कामना दिन की शुरुआत से ही मन मे बनी रहेगी। मध्यान तक इसमे काफी हद तक सफल भी हों जाएँगे। हिम्मत बनाये रखे आर्थिक दृष्टिकोण से दिन संतोषजक रहने वाला है। महिलाये कार्य क्षेत्र पर पुरुषों से बेहतर प्रदर्शन करेंगी बीच-बीच में मन मुटाव के प्रसंग भी बनेंगे परन्तु कार्य में बाधक नही होंगे। परिवार के बुजुर्ग आज आपसे किसी कारण से नाराज रह सकते है। घर के अन्य सदस्य भी बुजुर्गो का ही पक्ष लेंगे जिससे स्वयं को अकेला अनुभव करेंगे स्थिति स्वतः ही सामान्य हो जायेगी धैर्य के साथ मौन बनाये रखें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपकी बुद्धि विवेक जाग्रत होने से प्रत्येक कार्य सोच समझ कर ही करेंगे। लेकिन आज आपके कार्यो में बेवजह दखल देने वालो के कारण सही दिशा में जा रहे कार्य गलत होने की संभावना है। धन को लेकर आज आपका व्यवहार लापरवाही वाला रहेगा। किसी से किये वादे समय पर पूर्ण ना होने से बहस हो सकती है। महिलाये सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यो में विशेष रूचि लेंगी इनमे आगे भी रहेंगी। नौकरी पेशा महिलाओं को घर एवं कार्य क्षेत्र पर तालमेल बैठाने में थोड़ी परेशानी रहेगी फिर भी संध्या के आस-पास शुभ समाचार मिलने से मानसिक राहत मिलेगी। संध्या के समय आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो जाएगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको अधिकांश कार्यो में दौड़-धूप के बाद ही सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले लोग आज ज्यादा परेशान रहेंगे अधिकारियों को प्रसन्न रखने के लिये तरह-तरह के प्रयास करेंगे फिर भी सफल नही हो सकेंगे। महिलाये आज के दिनों से मन मे चल रही योजना के विफल होने से उदास रहेंगी घर की अपेक्षा बाहर का वातावरण अधिक पसंद करेंगी। दूर रह के वाले रिश्तेदारों से मिलने के प्रसंग बनेंगे।कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। विरोधी आज आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे व्यर्थ के विवाद से दूरी बना कर रहें। आज आपके पुण्य उदय होने से धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज दिन के आरम्भ से ही आपके समस्त कार्य व्यवस्थित रहेंगे धन प्राप्ति की आशा प्रातः काल से ही लगी रहेगी लेकिन इसके पूर्ण होने में मध्यान तक का समय लग जायेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन संतोषजनक ही रहेगा फिर भी धन को लेकर किसी से बहस ना करें।आज दिन भर मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे कुछ गलतियों के कारण आत्म ग्लानि भी होगी। महिलाओ का ध्यान परिवार में सुख शान्ति कायम रखने पर रहेगा। घर में सुख के साधनों पर खर्च करेंगे। घूमने-फिरने के अवसर भी मिलेंगे। परिवार के बुजुर्गो की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन के आरम्भ में आप प्रत्येक कार्यो से मन चुरायेंगे आलस्य अधिक रहने से दैनिक कार्य भी विलम्ब से पूर्ण होंगे। धार्मिक कार्यो में रुचि रहने से मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी। सामाजिक व्यवहारिकता आज कई क्षेत्रों पर काम आएगी इसलिए जिद्दी व्यवहार को बीच में ना आने दें। व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि होगी परन्तु धन की प्राप्ति के लिए इन्तजार करना पड़ सकता है। नए कार्यो की रूपरेखा अवश्य बना सकते है पर आज आरम्भ नाही करें तो बेहतर रहेगा। परिजनों की आवश्यकता की अनदेखी अशांति खड़ी करेगी विशेष कर महिलाये आपसे ज्यादा असंतुष्ट रहेगी। सन्तानो के कारण खर्च करना पड़ेगा।




अन्य सम्बंधित खबरें