तुमगाँव : लकड़ी से मारकर घायल करने के आरोप में केस दर्ज - CG Sandesh

तुमगाँव : लकड़ी से मारकर घायल करने के आरोप में केस दर्ज

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कोडार में लकड़ी से मारकर घायल करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

ग्राम कोडार निवासी दुर्गा प्रसाद दीवान ने पुलिस को बताया की रात्रि में शादी कार्यक्रम होने के कारण देर रात तक जगने से 14 मार्च को घर में सोया था, घर में उसकी पत्नी देवकुमारी, बहु सावित्री दीवान, राजेश्वरी दीवान, पुत्र सदाराम दीवान थे. उसी समय गांव का गब्बर निषाद घर में 02-03 बार आया तब राजेश्वरी दीवान ने दुर्गा प्रसाद को उठाया. 

तब दुर्गा प्रसाद, गब्बर निषाद को घर में बार-बार क्यों आ रहा है कहकर पकडकर गांव के दुर्गा चौक के पास छोडकर वापस घर आने लगा. तभी गब्बर निषाद अश्लील गाली देते हुए पीछे से आकर लकड़ी से सिर में मारकर चोट पहुंचाया. आरोपी ने जाते-जाते पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने जायेगा तो जान से मार दूंगा कहकर धमकी दी.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी गब्बर निषाद के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें