तुमगांव : ट्रेक्टर ट्राली चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज - CG Sandesh

तुमगांव : ट्रेक्टर ट्राली चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भोरिंग से ट्रेक्टर ट्राली चोरी हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. 

ग्राम भोरिंग निवासी खोशिल कुमार गेन्ड्रे ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वह शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुकराडीह में शिक्षक के पद पर कार्यरत है. वर्ष 2014 में कृषि कार्य हेतु ट्रेक्टर ट्राली खरीदा था. 

3 जुलाई की रात्रि खोशील की कॉम्पलेक्स जोबा रोड के सामने से अज्ञात व्यक्ति ट्रेक्टर ट्राली को चोरी करके ले गया. कई महिनो तक तलाश करने के बाद भी ट्राली का पता नही चल पाने पर थाणे में शिकायत दर्ज करायी गयी. चोरी हुई ट्राली की कीमत लगभग 40,000 बताई जा रही है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें