महासमुंद : आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने एमसीसी ... - CG Sandesh

महासमुंद : आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने एमसीसी समिति गठित

महासमुंद : लोकसभा निर्वाचन 2024 के संदर्भ में प्रत्याशी राजनीतिक दल, शासकीय अधिकारी कर्मचारी तथा अन्य के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने अधिकारियों को उनके क्षेत्र अंतर्गत कार्यवाही करने के लिए मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (एमसीसी) समिति का गठन किया है।

समिति में नगर पालिका क्षेत्र महासमुंद, बागबाहरा, सरायपाली एवं नगर पंचायत क्षेत्र तुमगांव, पिथौरा और बसना अंतर्गत संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संयोजक तथा अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता छ. ग. रा. वि. मं., उप पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी समिति सदस्य होंगे।

इसी प्रकार जनपद पंचायत महासमुंद, बागबाहरा , सरायपाली क्षेत्र अंतर्गत संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी अध्यक्ष एवं पिथौरा और बसना जनपद में संबंधित तहसीलदार अध्यक्ष होंगे। सभी जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत संयोजक एवं संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता छ. ग. रा. वि. मं., अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, थाना प्रभारी और प्रभारी अधिकारी सर्व संबंधित विभाग सदस्य होंगे।

नगरीय क्षेत्र में मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा कमेटी के सदस्य अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी को भी निर्देश देकर आदर्श आचार संहिता का पालन करना सुनिश्चित करेंगे।


अन्य सम्बंधित खबरें