बागबाहरा : जेसीबी से घर तोड़ने और मारपीट करने के आरोप में केस... - CG Sandesh

बागबाहरा : जेसीबी से घर तोड़ने और मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज

वार्ड नं. 09 सिलापडेरा बागबाहरा निवासी एक व्यक्ति ने दो लोगों के खिलाफ जेसीबी से घर तोड़ने और मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज करायी है.

वार्ड नं. 09 सिलापडेरा बागबाहरा निवासी गुलाब खान ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वह विगत 50 वर्ष से दारू भट्टी जाने के रोड़ किनारे मकान बना कर अपने परिवार के साथ रहते आ रहा है. 14 मार्च को रात करीबन 01:30 बजे घर के बाहर कुछ खटपट कि आवाज आने लगी. जिसे सुनकर गुलाब खान घर के बाहर निकला तो देखा कि रवि चंद्राकर एवं दुष्यंत चंद्राकर के द्वारा गुलाब खान की पत्नि के मकान को जेसीबी मशीन से तोडफोड किया जा रहा था.

गुलाब खान बाहर कि लाईट जलाया तब दुष्यंत के द्वारा लाईट को फोड दिया गया एवं रवि चंद्राकर ने दौड कर आके गुलाब खान को लात से मारा, जिसके चलते वह जमीन पर गिर गया एवं गिरने के बाद दुष्यंत ने पत्थर के टुकडे से पैर पर मारा, जिससे उसे चोट लगी है. मारपीट करने के बाद घर को जेसीबी से तोडा गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी रवि चंद्राकर, दुष्यंत चंद्राकर के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 325-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें