नाबालिग ने तीन साल की मासूम को बाथरूम में ले जाकर किया दुष्क... - CG Sandesh

नाबालिग ने तीन साल की मासूम को बाथरूम में ले जाकर किया दुष्कर्म..अस्पताल में हुई मौत

 बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना इलाके में शर्मसार कर देने वाली घटना समाने आई है। वहशी दरिंदे ने 3 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है। वहीं मासूम को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।शर्मसार करने वाली यह वारदात रविवार को सिरगिट्टी थाना इलाके में हुई है, जहां एक अज्ञात आरोपी ने 3 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। दिल को झकझोर देने वाली इस घटना से क्षेत्र के लोगों में खासा आक्रोश है, बताया जा रहा है कि आरोपी भी नाबालिग है जिसकी उम्र 15-16 साल की है।


बच्ची का परिवार आरोपी के घर किराए से रहता है। मकान मालिक के बेटे ने करीब 6 बजे बच्ची को बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। बाथरूम से जब बच्ची खून से लथपथ रोते हुए निकली तो उसकी मां ने देखा। घबराई मां बच्ची को तुरंत सिम्स अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में डॉक्टर्स ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बच्ची के परिजन ने अस्पताल के बाहर ही जमकर हंगामा किया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें