पीडब्ल्यूडी SDO ने चुनाव कार्य करने से किया इंकार..कलेक्टर न... - CG Sandesh

पीडब्ल्यूडी SDO ने चुनाव कार्य करने से किया इंकार..कलेक्टर ने थमाया नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

बिलासपुर। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी सडीओ तखतपुर प्रियंका मेहता तखतपुर को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर उन्हें जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

चुनावी कार्य के लिए कोई भी शासकीय कर्मचारी और अधिकारी इनकार नहीं कर सकते हैं। लेकिन, बिलासपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां चुनाव कार्य को करने से पीडब्ल्यूडी एसडीओ प्रियंका मेहता ने इंकार कर दिया। इस मामले में अब कलेक्टर ने नोटिस थमाया है। वहीं 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। तखतपुर एसडीओ ने निर्देश के बावजूद चेकपोस्ट नहीं बनाया है।


प्रियंका मेहता को लोकसभा चुनाव में व्यय अनुवीक्षण के लिए निर्धारित चेक पोस्ट पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी तखतपुर ने अपने प्रतिवेदन में बताया कि प्रियंका मेहता के द्वारा निर्देशों की अवहेलना करते हुए निर्धारित चेकपोस्ट पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित नहीं की गई थी। इसके अलावा उनसे इस संबंध में जानकारी के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने एसडीएम के साथ अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया। प्रियंका मेहता का यह कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 28 क के प्रावधान के विरूद्ध है तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के तहत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत दण्डनीय है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें