पिथौरा : मानसिक स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को दिया गया परामर... - CG Sandesh

पिथौरा : मानसिक स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को दिया गया परामर्श

19 मार्च 2024 क़ो राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डॉ. पी. कुदेशिया सीएमएचओ नीलू घृतलहरे डीपीएम और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्वय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया. शिविर में 25 मरीज का निदान किया गया, जिसमें डिप्रेशन 5, सायकोसिस 8, एनजायटी 3, ऐल्कोहल विथड्रॉल 1, जीएडी 4, सोमेटो फॉम 1, आर्गेनिक 3, निःशुल्क दवाई के साथ मनो सामाजिक परामर्श दिया गया. 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीएमओ डॉ बी बी कोसरिया , डॉ चितत्रेस डडसेना ब्लॉक नोडल मानसिक स्वास्थ्य, बीपीएम जयकांत विश्वकर्मा एवं समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा. शिविर में मेडिकल कालेज सह जिला चिकित्सालय महासमुन्द स्पर्श क्लिनिक से रामगोपाल खूंटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता, टेकलाल नायक एमीई, गौतम यादव केस रजिस्ट्री असिस्टेंट टीम उपस्थित थे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें