पटेवा : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

पटेवा : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

पटेवा थाना क्षेत्र के सरेकेल-कुर्रूभाठा के मध्य सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस मर्ग जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है.

मर्ग जांच के दौरान घटना के संबंध में चश्मदीद गवाह सागर नेताम व मृतक के परिजन का कथन लिया गया. उन्होंने अपने-अपने कथन में बताया की 26 जनवरी को दीपक नेताम, सागर नेताम के साथ मोटर सायकल CT100 क्रमांक CG 06 GN 6204 में ग्राम कुर्रूभांठा कबड्डी देखने गया था. 

कुछ देर बाद ग्राम सरेकेल से अपना निजी काम निपटाकर वापस कुर्रूभांठा जा रहे थे तभी रात्रि करीबन 11 बजे सरेकेल से कुर्रूभांठा के बीच मोटर सायकल को विपरीत दिशा से आ रही मोटर सायकल HF DELUXE क्रमांक CG 06 GR 9653 के चालक राजेश भोई पिता सुखदेव भोई निवासी रूमेकेल ने तेजगति एवं लापरहवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल CT100 क्रमांक CG 06 GN 6204 को सामने से ठोकर मार दिया. हादसे में दीपक नेताम के सिर में व सागर नेताम के सीना में चोंट आई थी. जिन्हें डायल 112 के माध्यम से ईलाज हेतु CHC तुमगावं ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दीपक नेताम को चेक करने पर मृत घोषित कर दिया तथा सागर नेताम को प्राथमिक उपचार बाद छुट्टी कर दिया गया.

आरोपी मोटर सायकल HF DELUXE क्रमांक CG 06 GR 9653 के चालक राजेश भोई का कृत्य अपराध धारा 279, 337, 304(A) का घटित करना पाये जाने से अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें