पिथौरा : जमीन बंटवारे की बात पर मारपीट, केस दर्ज - CG Sandesh

पिथौरा : जमीन बंटवारे की बात पर मारपीट, केस दर्ज

पिथौरा थाने में जमीन बंटवारे की बात पर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

वार्ड क्रमांक 14 बागडपारा पिथौरा निवासी जसविंदर सिंह अजमानी ने पुलिस को बताया की उसका पिथौरा में ट्रैक्टर्स पार्टस का दुकान है. वह 20 मार्च को रात करीब 09 बजे पुराना कन्या शाला पिथौरा के पास एटीएम में पैसा निकालने के लिये गया था. एटीएम से पैसा निकालकर जब बाहर निकला तब गुरमीत सिंह छाबडा अपने दुकान के बाहर था और जसविंदर सिंह अजमानी से जमीन बंटवारा के संबंध में बातचीत करने लगा. उसी बात को लेकर दोनों में वाद विवाद होने लगा. 

उसी समय उसकी मां हरवंश कौर छाबडा जसविंदर सिंह अजमानी से बातचीत करने लगी. तब गुरमीत सिंह छाबडा अपने दुकान के अंदर जाकर सामान निकालने वाला कील लगा हुआ बांस का डंडा लेकर आया और जसविंदर सिंह अजमानी को गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गुरमीत सिंह छाबडा के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें