महासमुंद : ज्यादा दादा बनते हो कहकर दो लोगों ने की मारपीट - CG Sandesh

महासमुंद : ज्यादा दादा बनते हो कहकर दो लोगों ने की मारपीट

महासमुंद में ज्यादा दादा बनते हो कहकर दो लोगों ने मारपीट की. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नं 27 गुडरूपारा बजरंग चौंक महासमुंद निवासी राकेश यादव ड्रायवरी का काम करता है. 25 मार्च को वह अपने दोस्त कान्हा यादव के साथ थाना सिटी कोतवाली आने के लिये निकले थे. 

तभी भारती टायपिंग के पास सुनिल स्वीपर और अन्य दो लोग आये और बोले कि तुम गुडरूपारा में रहते हो ज्यादा दादा बनते हो कहकर सुनील स्वीपर अपने दाहिने हाथ में रखे चाकुनुमा हथियार से तथा उसके दोस्त हाथ मुक्का से राकेश पर वार किये. राकेश बचाओ-बचाओ चिल्लाया तब कान्हा यादव और वहां खडे बहुत से लोग आकर बचाये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी सुनील स्वीपर और अन्य दो के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506(B)-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें