धवलपुर तालाब में नहाने गए थे 5 छात्र, डूबने से दो की मौत,इला... - CG Sandesh

धवलपुर तालाब में नहाने गए थे 5 छात्र, डूबने से दो की मौत,इलाके में सनसनी

गरियाबंद। गरियाबंद जिले से बड़ी खबर निकाल कर सामने आ रही है मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धवलपुर में आज बुधवार को तालाब में नहाने गए दो छात्र की डूबने से मौत हो गई घटना की जानकारी लगते ही भारी भीड़ तालाब में लगी हुई है मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर से 10 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे 130सी मैनपुर गरियाबंद मार्ग में बसा ग्राम धवलपुर में आज दोपहर 12 बजे के आसपास पांच दोस्त तालाब में नहाने गए थे, जिसमें दो छात्र की डूबने से मौत हो गई है। घटनास्थल पर मैनपुर थाना प्रभारी शिव शंकर हुर्रा के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंच चुकी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें