सेहरी के लिए बनाएं ये हेल्दी ड्रिंक, नहीं लगेगी भूख और प्यास - CG Sandesh

सेहरी के लिए बनाएं ये हेल्दी ड्रिंक, नहीं लगेगी भूख और प्यास

सामग्री

मूंगफली दाने (1 चम्मच)
बादाम (1 चम्मच)
काजू (1 चम्मच)
पिस्ता (1 चम्मच )
किशमिश (1 चम्मच)
अंजीर(3-4 पीस)
खजूर (3-4 पीस)
नारियल पाउडर (3 चम्मच )
इलायची पाउडर (1 छोटा चम्मच )
कंडेंस्ड मिल्क (3 चम्मच)
शहद (2 चम्मच)
ठंडा दूध (2 गिलास)
दो पके हुए केले
एक सेब (कद्दूकस किया हुआ)

 


कैसे बनाएं हेल्दी ड्रिंक

० रात में सोने से पहले एक बाउल में एक से आधा गिलास दूध लें।
० अब दूध में सभी सूखे मेवे जैसे, काजू, किशमिश, पिस्ता, बादाम, अंजीर, खजूर और मूंगफली को भिगोकर सो जाएं।
० सुबह सेहरी से पहले सभी मेवे के छिलके और बीज को निकालकर ग्राइंडर में डालें।
० अब दो पके हुए केला और कद्दूकस किया हुआ सेब को जार में डालें।
० एक गिलास दूध, शहद, नारियल पाउडर, कंडेंस्ड मिल्कऔर शहद को डालकर मिक्सी में चिकना पेस्ट बना लें।
० चिकना पिस जाए तो एक गिलास और दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और छलनी से छान लें।
० छानने के बाद थोड़ा दूध और कंडेंस्ड मिल्क डालकर मिक्स करें और सभी परोसें।
० चाहें तो ऊपर से ड्राई फ्रूट्स और ड्राई रोज पेटल्स से गार्निश भी कर सकते हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें